नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती तीन मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के हाथों मिली इस करारी हार से क्रिकेट फैंस और दिग्गज काफी नाराज हैं।
शशि थरूर का फूटा गुस्सा कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हार का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, मैं वास्तव में स्तब्ध हूं। यह अपमान अब बर्दाश्त से बाहर है। सच कहूं तो अब कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।
सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा थरूर का पोस्ट वायरल होते ही नेटिज़न्स ने भी अपनी नाराजगी जताई है। फैंस लगातार खराब फैसलों और टीम में हो रहे अनावश्यक प्रयोगों को हार का कारण बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वर्ल्ड चैंपियन टीम का प्रदर्शन अचानक इतना कैसे गिर सकता है? वहीं, कई प्रशंसकों ने सीधे तौर पर बीसीसीआई की कार्यप्रणाली और टीम प्रबंधन के फैसलों पर निशाना साधा है।
इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ यह हार टीम इंडिया के लिए कई मायनों में शर्मनाक है। इंग्लैंड ने पहली बार भारत को उसी की सरजमीं पर टी20 द्विपक्षीय सीरीज में हराया है। पिछले कई सालों में भारत का घरेलू रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, लेकिन लगातार दो सीरीज (आयरलैंड और इंग्लैंड) गंवाना भारतीय क्रिकेट के लिए चिंता का विषय बन गया है।
क्या अब बदलाव की है जरूरत? आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत को लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। आलोचकों का मानना है कि अति-प्रयोग और रणनीतिक चूक की वजह से टीम लय से भटक गई है। अब देखना यह है कि क्या बीसीसीआई इस खराब दौर से उभरने के लिए टीम में कोई बड़े बदलाव करती है या नहीं।
I’m truly speechless. Dumbfounded. Gobsmacked.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 9, 2026
This is one humiliation too many. There is literally nothing to be said. #INDvENG @BCCI @imAagarkar @GautamGambhir pic.twitter.com/bHPA4GHHGT
विश्व कप से बाहर होते ही लंदन में भड़का जुनून: मोरक्को के प्रशंसकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार का बड़ा एक्शन
उसका कोई मतलब नहीं रह जाता , ब्रिस्टल में मिली करारी हार से टूटे श्रेयस अय्यर
गाजियाबाद में आसमानी आफत : भारी बारिश के बीच सड़कों पर बहती दिखीं लाशें, 2 बच्चों समेत 5 की मौत से मचा कोहराम
वैभव सूर्यवंशी के लिए फिर काल बने आर्चर, आउट होते ही मैदान पर छलका दर्द
17 दिन, 41 जान और एक इंटरनेशनल हीरो : सिल्क्यारा टनल हादसे पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान
यह अपमान बर्दाश्त के बाहर : टीम इंडिया की करारी हार पर भड़के शशि थरूर, BCCI से मांगा जवाब
सावधान! ट्रैफिक चालान के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, एक क्लिक खाली कर सकता है आपका बैंक खाता
MCG में गूंजा भारत-ऑस्ट्रेलिया का स्पोर्ट्स मंत्र : पीएम मोदी ने लॉन्च किया ऐतिहासिक रोडमैप
क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा होगी? अयोध्या में CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार