जिनजियांग: चीन के फुजियान प्रांत में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जिनजियांग शहर स्थित एक मशहूर जूता बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने 28 मजदूरों की जान ले ली है। इस घटना से पूरे देश में मातम पसर गया है।
दोपहर को बरपा काल का कहर हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हुईटेंग शू कंपनी की बहुमंजिला इमारत अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूरी इमारत लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
छत पर फंसे बेगुनाह, नहीं बचा सके जान जुतों की राजधानी कहे जाने वाले इस शहर में आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटों को देख दर्जनों मजदूर जान बचाने के लिए छत की ओर दौड़े, लेकिन धुएं और तपिश के कारण वे वहां फंस गए। यह हाल के वर्षों में चीन की सबसे विनाशकारी औद्योगिक त्रासदी मानी जा रही है।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सख्त निर्देश चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मलबे में दबे लोगों की तलाश और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मालिक गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री मालिक और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया है। साक्ष्य मिटाने या वित्तीय हेरफेर की आशंका को देखते हुए कंपनी के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में इमारत का ढांचा जलकर राख और काला धुंआ उगलता दिखाई दे रहा है।
अंदर फंसे थे 239 लोग हादसे के वक्त फैक्ट्री में कुल 237 मजदूर और 2 बाहरी मेहमान मौजूद थे। राहत कर्मियों ने 213 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की, लेकिन 28 लोग काल के गाल में समा गए।
क्यों बेकाबू हुई आग? प्राथमिक जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर जूता बनाने वाले बेहद ज्वलनशील केमिकल और कच्चा माल रखा था, जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल रूप दे दिया। इसके अलावा, सीढ़ियों पर जमा कबाड़ के कारण निकलने का रास्ता बंद हो गया था, जो मौतों का मुख्य कारण बना। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
A major fire today broke out in a shoe factory in Jinjiang, Fujian, with significant casualties reported. 183 firefighters + 35 engines battled the blaze. Cause is under investigation. pic.twitter.com/KoPfkS8GKx
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) July 9, 2026
बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत: पीटी टीचर पर स्टील रॉड से पीटने का आरोप
झारखंड में औद्योगिक क्रांति: 87 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, लगेगा राज्य का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट
सरेराह खूनी खेल: पत्नी ने मांगी आजादी, तो बेरहम पति ने चाकू घोंपकर ले ली जान
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का नया युग: AI से गगनयान तक, रणनीतिक साझेदारी की नई इबारत
सरकार ने क्यों ब्लॉक किया छात्रों का वीडियो? जंतर-मंतर पर तिरपाल की गुहार बनी अपराध
मेलबर्न में मोदी का जादू: 30 हजार मोबाइल फ्लैशलाइट्स से जगमगा उठा स्टेडियम
ईरान की हिट लिस्ट में नंबर 1 हूं, पर परवाह नहीं : तुर्किये में डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
संजू सैमसन के बाहर होने पर भड़के आर अश्विन, सिलेक्टर्स की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
बाघ उसकी दहाड़, नंदी उसकी शक्ति : सिद्धार्थ मल्होत्रा की द व्वान का धांसू पोस्टर रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म
राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत: जहरीले कीड़े के काटने से गंभीर हालात, अक्षय कुमार ने की प्रार्थना