क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द ओडिसी अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके इंडियनाइज्ड वर्जन ने तहलका मचा दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से हॉलीवुड के इन प्रतिष्ठित किरदारों को भारतीय सितारों का चेहरा दिया गया है, जो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन चुका है।
आमिर खान बने ओडिसियस AI द्वारा तैयार की गई तस्वीरों में आमिर खान को मुख्य किरदार ओडिसियस के रूप में दिखाया गया है, जिसे असली फिल्म में मैट डेमन निभा रहे हैं। युद्धभूमि के कवच में, लंबी दाढ़ी और सफेद बालों वाले आमिर का यह रफ एंड टफ लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
तब्बू और साई पल्लवी का शाही अंदाज तब्बू को फिल्म में पेनेलोप के रूप में गढ़ा गया है, जो ऐन हैथवे वाला किरदार है। इसके अलावा, साई पल्लवी को एथेना के दिव्य अवतार में पेश किया गया है, जिसके लिए असली फिल्म में जेंडाया को चुना गया है। उनकी यह सादगी और भव्यता सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
जान्हवी से लेकर अमिताभ तक का जलवा इस लिस्ट में केवल दिग्गज ही नहीं, युवा सितारे भी शामिल हैं। ईशान खट्टर को टेलीमैकस (ओडिसियस के बेटे) और जान्हवी कपूर को हेलेन ऑफ ट्रॉय के रूप में दिखाया गया है। फैंस का मानना है कि यदि कभी इस फिल्म का भारतीय संस्करण बनता है, तो ये कलाकार इन भूमिकाओं के लिए बिल्कुल सटीक बैठेंगे।
ऐतिहासिक किरदारों में नए चेहरे AI ने अक्षय खन्ना को एंटिनस , जिम सर्भ को स्पार्टा के राजा मेनिलॉस और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनॉन के रूप में चित्रित किया है। कलाकारों की वेशभूषा, हाव-भाव और ऐतिहासिक परिवेश ने इन तस्वीरों को बेहद यथार्थवादी बना दिया है।
क्या है द ओडिसी ? बता दें कि यह फिल्म महान होमर के महाकाव्य पर आधारित है, जिसमें ट्रोजन युद्ध के बाद ओडिसियस की घर लौटने की दस साल की रोमांचक यात्रा दिखाई जाएगी। भले ही फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे हॉलीवुड दिग्गज मुख्य भूमिकाओं में हैं, लेकिन भारतीय सितारों के इन AI अवतारों ने फिल्म के प्रति रोमांच को और बढ़ा दिया है।
Akshaye Khanna as Antinous pic.twitter.com/kom7MtUBma
— PrinCe (@Prince8bx) July 8, 2026
ईरान से सीधी जंग की आहट: क्या एयरफोर्स वन में ट्रंप की जान को है खतरा?
तबाही की पहली गवाही: ईरान ने जारी किया खामेनेई के ध्वस्त हुए परिसर का वीडियो
IND vs ENG: ब्रिस्टल में मंडराया बारिश का साया, क्या आज खत्म हो जाएगी टीम इंडिया की उम्मीदें?
बाढ़ में बहे 3,000 गैस सिलेंडर: रायगढ़ में हाई अलर्ट, प्रशासन की चेतावनी- हाथ लगाया तो जा सकती है जान
क्या फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई तेल बाजार की बेचैनी
मानसून का खूनी प्रहार: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट
मलबे में तब्दील सत्ता का केंद्र: ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के घर का खौफनाक VIDEO
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई परमाणु दोस्ती : यूरेनियम सप्लाई से लेकर रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत
कश्मीर से कन्याकुमारी तक छाया मॉनसून: 35 दिन में पूरे देश में बरसने लगे बादल, बारिश की कमी में बड़ी राहत
बजरंगी भाईजान फेम अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट को लेकर फैली अफवाहों का सच आया सामने