मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भव्य स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय की भारी भीड़ के बीच पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्होंने वहां मौजूद हर भारतीय का दिल जीत लिया।
‘दूध में चीनी’ वाला अंदाज पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय दुनिया भर में प्रेम का रंग घोलते हैं। उन्होंने बड़ी ही रोचक मिसाल देते हुए कहा, हम भारतीय वैसे ही हैं जैसे दूध में घुली चीनी। दूध भले ही ऑस्ट्रेलिया का हो, लेकिन उसमें चाय की मिठास भारत वाली है।
‘चाय वाला’ शब्द पर गूंजा स्टेडियम अपनी बात रखते हुए जैसे ही पीएम मोदी ने कहा— अरे चाय वाला... , पूरा स्टेडियम तालियों और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। शोर इतना तेज था कि पीएम को कुछ पलों के लिए रुकना पड़ा। बगल में बैठे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी पीएम मोदी का यह अंदाज देख मुस्कुराते हुए नजर आए।
‘हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर’ कार्यक्रम स्टेडियम में उमड़ी भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने इसे ‘ब्लॉकबस्टर इवेंट’ करार दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने को कहा, जिसके बाद स्टेडियम सितारों की तरह जगमगा उठा। उन्होंने कहा कि भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की प्रगति में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिस पर उन्हें गर्व है।
सांस्कृतिक जुड़ाव का जिक्र पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों के वीकेंड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहाँ भी भारतीय अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। शनिवार-रविवार कहीं सत्यनारायण की कथा हो रही होती है, तो कहीं गुरुद्वारे में अरदास, कहीं भांगड़ा-भरतनाट्यम का प्रदर्शन होता है तो कहीं क्रिकेट टूर्नामेंट की धूम मची होती है।
12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया अपने संबोधन में पीएम मोदी ने रिश्तों की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में उन्होंने वादा किया था कि अगली बार किसी भारतीय पीएम के आने के लिए 28 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले 12 वर्षों में यह उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है, जिसे उन्होंने हैट्रिक करार दिया।
VIDEO | Melbourne, Australia: We Indians are like sugar in milk, they make it sweeter. Wherever we go, spread love and goodwill. The milk in your homes may be Australian, but the tea is Indian, says Prime Minister Narendra Modi, as the crowd erupts in chants of Modi, Modi … pic.twitter.com/ctU3LBJkV4
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
शंकराचार्य के दर पहुंचे अखिलेश, ढांचा बदलने की मांग पर गरमाई यूपी की राजनीति
जमुई में जमीन के लिए खूनी खेल: चाचा के बेटों ने लाठी-डंडों से दंपती समेत तीन को पीटा
मिशन बुंदेलखंड: चित्रकूट में योगी का आध्यात्मिक और विकास वाला दांव
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर-अर्जुन का धमाल, तूने मारी एंट्रियां पर मचाया कोहराम
सुलतानगंज स्टेशन पर खौफ: मोबाइल लूटने में नाकाम बदमाशों ने छात्र को चेहरे पर मारा पंच , गंभीर घायल
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC के तीन दिग्गज सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन
क्या हाथी ने वाकई बचाई डूबते बाघ की जान? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर खड़ा किया बड़ा सवाल
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई परमाणु दोस्ती : यूरेनियम सप्लाई से लेकर रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत
घूंघट में इंग्लिश का तड़का: पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई
शंकराचार्य के दर पहुंचे अखिलेश: बोले- सनातनी दुखी, सरकार ने दिए सिर्फ कष्ट