बिहार में मानसून एक बार फिर मूसलाधार मोड में आ गया है। पिछले तीन हफ्तों से सुस्त पड़ा मानसून अब सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने 8 से 10 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
24 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 24 जिलों में अगले कुछ घंटों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज, समस्तीपुर और दरभंगा में बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जबकि पटना, नालंदा और खगड़िया में बादल छाए हुए हैं।
8 से 10 जुलाई तक का पूर्वानुमान
क्यों सक्रिय हुआ मानसून? बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास बने लो प्रेशर (कम दबाव) क्षेत्र के कारण मानसूनी हवाओं की दिशा बदली है। यही वजह है कि बिहार में बारिश की गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं।
बारिश की कमी होने की उम्मीद बीते सप्ताह तक बिहार में मानसून की स्थिति काफी कमजोर थी। 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य से 55 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 7 से 10 दिनों तक मानसून इसी तरह सक्रिय रहा, तो बारिश की यह कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी।
सावधानी बरतें मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें। विशेषकर वज्रपात की स्थिति में पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न खड़े हों। 12 जुलाई तक राज्य भर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/m4b4qceIQ0
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 7, 2026
शादी के मंच पर हुआ सिनेमाई ड्रामा : दूल्हे के सामने प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएंगे आप
इंडोनेशिया दौरे पर PM मोदी की तस्वीर पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस की टिप्पणी पर BJP का तीखा पलटवार
प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ॐ नमः शिवाय : इंडोनेशिया में PM मोदी ने रची आध्यात्म की नई गाथा
संजू सैमसन की वापसी पर पूर्व कोच की दो टूक: टीम कॉम्बिनेशन से समझौता न करें
शराब कम पियो, पेट्रोल में मिलाना है : मणिशंकर अय्यर का 22 साल पुराना वीडियो क्यों मचा रहा हलचल?
टिन्नू-टीपू का झगड़ा पहुंचा कानूनी दहलीज पर: निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव को दिए 3 कड़े सवाल
नॉटिंघम में शर्मनाक हार: श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को बताया अत्याचारी
मुंबई: भांडुप में बेकाबू हुई बेस्ट बस, रिवर्स लेते समय पैदल यात्री को कुचला
मुंबई में हाई टाइड का खतरा: समुद्र से दूर रहें, मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ पूरा महाराष्ट्र
सूरत में 85 साल का रिकॉर्ड टूटा: 36 घंटे में 18 इंच बारिश, देशभर में कुदरत का कहर