चीन के ग्वांग्शी झुआंग इलाके में एक ऐसा मंजर देखने को मिला है जो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है। भीषण बारिश और बाढ़ के कारण एक स्नेक फार्म के सैकड़ों जहरीले सांप खुलेआम रिहायशी इलाकों में तैर रहे हैं।
दक्षिण चीन के हेंगझोऊ शहर स्थित डेंगवेई गांव में भारी बारिश के कारण एक बड़ा स्नेक फार्म पूरी तरह तबाह हो गया। बाढ़ की तेज लहरों में फार्म की दीवारें ढह गईं, जिससे वहां पाले जा रहे करीब 800 से 900 सांप बहकर खुले में आ गए। अब ये सांप गांव की गलियों, घरों के छज्जों और बाढ़ के मटमैले पानी में तैरते देखे जा रहे हैं।
गांव के अधिकारियों के अनुसार, फार्म में कोबरा, किंग रैट और कुछ अन्य प्रजातियों के सांप मौजूद थे। हालांकि कुछ सांप गैर-विषैले भी हैं, लेकिन कोबरा जैसे खतरनाक सांपों की मौजूदगी ने ग्रामीणों के बीच भारी दहशत पैदा कर दी है। लोग अब जलभराव वाले इलाकों में पैर रखने से भी डर रहे हैं।
बाढ़ और सांपों के बढ़ते खतरे के कारण गांव के लोग घरों में कैद हो गए हैं। कई लोगों के सांप के काटने की खबरें भी सामने आई हैं। चिंता की बात यह है कि बाढ़ के कारण रास्तों के बंद होने से इलाके में जरूरी मेडिकल सप्लाई और सांप के जहर का काट (एंटी-वेनम) की भारी कमी हो गई है, जिससे घायलों की जान पर खतरा बढ़ गया है।
इस आपदा के बीच, गांव के युवाओं ने खुद की एक स्नेक रेस्क्यू टीम बनाई है। ये लोग बांस के डंडे और जाल लेकर पानी में उतर रहे हैं ताकि सांपों को पकड़कर पड़ोसियों की रक्षा कर सकें। वहीं, प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि बिना उचित ट्रेनिंग के सांपों के करीब न जाएं, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। फिलहाल रेस्क्यू टीमें स्थिति पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
养殖场的毒蛇全部跑出来了😱!救援难度增加!盼风雨早点过去!向日夜坚守在洪水里的救援人员致敬,祈愿灾区百姓平安大家能尽快回归正常生活 pic.twitter.com/kQFctWyvi1
— Li Mengbai (@lvjin1993) July 7, 2026
बेटे को गलती की सजा मिली, शव नहीं लूंगी : बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर पर मां का सख्त रुख
अब सड़कों की मरम्मत होगी आसान: PWD Sewa App से घर बैठे करें शिकायत, ऐसे करें इस्तेमाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है: लीप के साथ बदलेगी अभिरा-अरमान की दुनिया, क्या याददाश्त खो बैठेंगे अरमान?
दादा के 54 साल: बंगाल के टाइगर से मैच-विनर्स बनाने वाले कप्तान की अनकही कहानी
क्या मेसी की टीम पर मेहरबान थे रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर? मिस्र ने फीफा से की हटाने की मांग
पेनल्टी चूकने पर गुस्से से उबल रहे थे मेसी, बोले- लगा मैंने टीम को निराश किया है
अस्पताल में गुंडाराज: डॉक्टर-नर्स की पिटाई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग
नर्मदा जल विवाद का अंत: राजस्थान देगा गुजरात को 550 करोड़, जानें क्या बदलेगा?
क्या संजू सैमसन का T20I करियर खत्म? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई: भांडुप में बेकाबू हुई बेस्ट बस, रिवर्स लेते समय पैदल यात्री को कुचला