उत्तर प्रदेश के बरेली में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बारादरी थाने में तैनात एक दरोगा पर पीड़िता ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इंसाफ की जगह मिला धोखा पीड़िता बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2022 से वह अपने पति से अलग रह रही थी। साल 2025 में वह अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी। वहां उसकी मुलाकात दरोगा नरेश बाबू से हुई। महिला का आरोप है कि दरोगा ने मदद का भरोसा देकर पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और फिर धीरे-धीरे उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया।
हवस का खेल और शादी का झांसा महिला का आरोप है कि दरोगा नरेश बाबू ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इस वादे के आड़ में उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि दरोगा उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाने ले गया और कई होटलों में उसके साथ रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो दरोगा ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया।
एसएसपी की सख्त कार्रवाई ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा नरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच एसपी साउथ अंशिका वर्मा को सौंपी है।
क्या होगी आगे की कार्रवाई? पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी दरोगा पर कानूनी रूप से और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दरोगा के निलंबन के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जांच टीम अब उन सभी सबूतों को जुटा रही है, जिनका उल्लेख पीड़िता ने अपनी शिकायत में किया है।
*UP के बरेली मे पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को दरोगा ने हवस का शिकार बना लिया। आरोप है की उसने मदद के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और फिर घर आना-जाना शुरू कर दिया। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि अब दारोगा उन्हें छोड़कर चला गया है। FIR के… pic.twitter.com/fBYjJdn8vn
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 7, 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी का जादुई पलटवार, अर्जेंटीना ने मिस्र को हराकर किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
दिल्ली के गड्ढों से हैं परेशान? PWD Sewa App से घर बैठे चुटकियों में करें शिकायत
सूरत में 85 साल का रिकॉर्ड टूटा: 36 घंटे में 18 इंच बारिश, देशभर में कुदरत का कहर
अर्जेंटीना की विवादास्पद जीत पर बवाल: इजिप्ट के खिलाड़ी ने लगाए टूर्नामेंट फिक्सिंग के आरोप
राम मंदिर निर्माण और पत्थरों का रहस्य: अशोक गहलोत ने खोल दी बड़ी फाइल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक तरफ मेसी का जादुई पलटवार, तो दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड का 70 साल पुराना सूखा खत्म
टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर BCB का बड़ा वादा, सुरक्षा की ली पूरी जिम्मेदारी
मध्य पूर्व में महायुद्ध का बिगुल: ईरान-अमेरिका का शांति समझौता खत्म, दुनिया पर मंडराया तेल संकट
जेल में बैठा लॉरेंस बिश्नोई कैसे चला रहा था ग्लोबल नेटवर्क? 4 देशों में 24 गिरफ्तार, बड़ा खुलासा!
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का दी एंड, ट्रंप बोले- वे बीमार हैं, कोई डील नहीं होगी