भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद होने वाली इस तीन मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं।
इस चयन में सबसे बड़ा झटका संजू सैमसन के प्रशंसकों को लगा है। हाल के दिनों में टीम का हिस्सा रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को इस बार टीम में जगह नहीं दी गई है। उनके बाहर होने से क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा है। बोर्ड का यह फैसला साफ दिखाता है कि टीम प्रबंधन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाओं को निखारने पर पूरा जोर दे रहा है।
चयन समिति ने भविष्य की टीम तैयार करने के उद्देश्य से तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। तेज गेंदबाजी विभाग में अशोक शर्मा और यश ठाकुर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी पहली बार भारत की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सिर्फ टी20 ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी बदलाव किए गए हैं। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के स्थान पर शिवम दुबे को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। टीम के संतुलन को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।
🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
मेरे अंदर भारतीय DNA है , इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो का चौंकाने वाला खुलासा
IND vs ENG: सीरीज बचाने के लिए नॉटिंघम में करो या मरो की जंग, जानें पिच का मिजाज और रिकॉर्ड्स
पहलगाम हमले पर इंडोनेशिया का सख्त रुख : मोदी ने क्यों की दोस्ती की तारीफ?
अमरनाथ यात्रा: 5वें दिन ही पिघला बाबा बर्फानी का शिवलिंग, क्या यात्रा पर पड़ेगा असर?
अर्जेंटीना के सामने मिस्र की चुनौती: क्या मेस्सी का जादू फिर चलेगा या होगा कोई उलटफेर?
पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारत पहुंचे अफगान मंत्री, दिल्ली दौरे के पीछे क्या है असली मकसद?
अफगान क्रिकेट का सितारा अस्त: दुर्लभ बीमारी के चलते शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन
अस्त्र मिसाइल: दुश्मन के फाइटर जेट्स का काल बना भारत का यह स्वदेशी अस्त्र , इंडोनेशिया ने दिखाई दिलचस्पी
श्रीलंका में क्रिकेट के मैदान पर मातम: बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी की लाइव मैच में मौत
बारुईपुर हत्याकांड: मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कहा- दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने