प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। जकार्ता में इंडोनेशियाई संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत और इंडोनेशिया की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए इंडोनेशिया के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
आतंकवाद पर एकजुट भारत-इंडोनेशिया पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया हमेशा से आतंकवाद जैसे वैश्विक खतरों के खिलाफ साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब पिछले साल पहलगाम में जघन्य आतंकी हमला हुआ था, तब इंडोनेशिया ने मजबूती के साथ भारत का पक्ष लिया था। दोनों देश अब जॉइंट वर्किंग ग्रुप के जरिए आतंकवाद के खात्मे के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
इंडोनेशिया ने पाकिस्तान को दिखाया आईना इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है, इसलिए वहां का समर्थन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमले के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने न केवल कड़ी निंदा की, बल्कि पाकिस्तान को भी लताड़ा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कश्मीर में हुआ हमला इस्लाम की शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि सेना के प्रभाव वाली कोई भी व्यवस्था कभी भी मनचाहे नतीजे नहीं देती।
दुनिया से पहले इंडोनेशिया की आवाज पहलगाम हमले के बाद इंडोनेशिया उन चुनिंदा देशों में शामिल था, जिसने सबसे पहले और सबसे मुखर होकर इस घटना की निंदा की थी। इंडोनेशियाई विदेश मंत्रालय और वहां की राजदूत ने इसे घिनौना आतंकवाद करार दिया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी आधार पर ऐसे जघन्य अपराधों को जायज नहीं ठहराया जा सकता।
क्या था पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर ? 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आतंकियों ने लोगों को मारने से पहले उनका धर्म भी पूछा था।
इस घटना के जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित हिज्बुल, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इस जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी ढेर हुए थे, जिनमें जैश सरगना मसूद अजहर के करीबी भी शामिल थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिनों तक सैन्य टकराव चला था, जो 10 मई को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर की अपील के साथ समाप्त हुआ।
#WATCH | Jakarta, Indonesia | Prime Minister Narendra Modi says, ...Last year, when a heinous terrorist attack took place in Pahalgam, Indonesia stood firmly with India. I express my gratitude to President Prabowo and all of you for this support. Our two countries are working… pic.twitter.com/4uJJB8SoTl
— ANI (@ANI) July 7, 2026
भारत-इंडोनेशिया: जब कुछ-कुछ होता है की धुन और इंडियन DNA वाले बयान ने जीत लिया सबका दिल
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 2015 वर्ल्ड कप के हीरो शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन
इंडोनेशिया का प्रम्बानन मंदिर: जहाँ पत्थरों पर जीवंत हो उठती है रामायण
मुंबई में बारिश का खतरनाक मेहमान: रिहायशी इलाके में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, मची भगदड़
क्रिकेट जगत में गम का साया: अफगानिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन
जकार्ता में गूंजा भारत का जयकारा: पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर महामंथन शुरू
PMCH में नर्सों का महा-आंदोलन: इमरजेंसी-ओटी ठप, 63 ऑपरेशन टले
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का लव प्रपोजल पर धाकड़ जवाब, बोले- गर्लफ्रेंड का नाम क्रिकेट है
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना? वेबिनार में दूर होंगे आपके सभी सवाल
बरुईपुर में सायोनी घोष का कड़ा विरोध: लोगों ने लगाए बेईमान और गद्दार के नारे