अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 38 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
दुर्लभ बीमारी बनी काल शापूर जादरान एक बेहद दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) से जूझ रहे थे। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अत्यधिक सक्रिय होकर खुद के अंगों को ही नुकसान पहुंचाने लगती है।
पिछले साल अक्टूबर में उन्हें पहली बार बीमारी के लक्षण महसूस हुए थे। भारत में इलाज के दौरान एक समय उनकी स्थिति में सुधार भी हुआ था, लेकिन दोबारा तबीयत बिगड़ने के बाद वे जिंदगी की जंग हार गए।
अफगान क्रिकेट की नींव के पत्थर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बोर्ड ने उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट का शिल्पकार बताया।
2009 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहे शापूर ने अपने करियर में 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई और अफगानिस्तान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रेरणा के प्रतीक थे शापूर बोर्ड ने कहा कि शापूर केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। मैदान पर उनका जुझारूपन और खेल के प्रति जुनून आने वाली कई पीढ़ियों को बड़े सपने देखने का हौसला देता रहेगा।
अफगान क्रिकेट समुदाय के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शापूर जादरान का योगदान अफगान क्रिकेट के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) July 7, 2026
With profound grief and deep sorrow, the Afghanistan Cricket Board mourns the passing of former Afghanistan fast bowler Shapoor Zadran.
Shapoor Zadran was one of the foundation-laying figures of Afghanistan cricket, whose dedication,… pic.twitter.com/iPIAJ6HLkq
आईटीआई के लड़कों का अतरंगी डांस वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले - स्वैग तो देखो!
तिब्बत के होटल में खौफनाक मेहमान: दरवाजा तोड़ अंदर घुसा भालू, मची अफरातफरी
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में जोरदार धमाके, होटल के बाहर मची अफरा-तफरी
10 अफेयर भी हों तो नहीं छोड़ूंगी : गोविंदा पर सुनीता आहूजा का बेबाक बयान
सड़क पर बिखरे फलों के राजा , हादसे के बाद मदद की जगह आम लूटने की मच गई होड़!
रक्षा और लोकतंत्र की नई साझेदारी: भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस-अस्त्र और EVM को लेकर ऐतिहासिक डील
भारत के हाथ में चीन का टेंटुआ ! सबांग पोर्ट की डील से ड्रैगन की बढ़ी सांसें
ब्रह्मोस से अस्त्र मिसाइल तक: भारत-इंडोनेशिया की नई रणनीतिक साझीदारी की पूरी लिस्ट
वायनाड में फिर टूटा कुदरत का कहर: टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन से 1 की मौत, कई फंसे होने की आशंका
दिल्ली-NCR में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत, जानें अगले 5 दिनों का हाल