वायनाड: देश के कई हिस्सों में मानसून का तांडव जारी है। इस बीच केरल के वायनाड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भारी बारिश के चलते वायनाड-कल्लाडी सुरंग निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने दी जानकारी केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। फिलहाल सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
प्रशासन के आदेशों की अनदेखी मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला कलेक्टर और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 20 जून को ही निर्माण स्थल से मिट्टी हटाने का सख्त आदेश दिया था। आरोप है कि टनल बनाने वाले ठेकेदार ने इन आदेशों की अवहेलना की, जिसकी कीमत मजदूरों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए दो मंत्रियों को घटनास्थल पर रवाना किया है।
265 मिमी बारिश ने बिगाड़े हालात केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र में 265 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। अत्यधिक बारिश के चलते ही निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाकर सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
2024 की त्रासदी की ताजा यादें वायनाड में भूस्खलन की खबर सुनते ही लोगों को 30 जुलाई 2024 की वह खौफनाक रात याद आ गई, जब मेप्पडी के पास हुए भीषण भूस्खलन में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान चाय और इलायची के बागानों में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर मिट्टी में जिंदा दफन हो गए थे।
भूस्खलन से बचाव के लिए बरतें सावधानी विशेषज्ञों के अनुसार, भूस्खलन एक प्राकृतिक आपदा है जो अक्सर भारी बारिश, भूकंप या वनों की कटाई के कारण होती है। पहाड़ी ढलानों के पास जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों को गंभीरता से लें। अनियंत्रित कटाई पर रोक और उचित जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था ही इस तरह की तबाही से बचने का एकमात्र विकल्प है।
#WATCH | Thiruvananthapuram | On Wayanad landslide,
— ANI (@ANI) July 7, 2026
Keralam CM VD Satheeshan says, There are reports of the death of one person. As per preliminary information, seven persons are admitted to the hospital, and seven persons are missing. Police and the Fire Department are… pic.twitter.com/JoUqcE06vE
सड़क पर बिखरे फलों के राजा , हादसे के बाद मदद की जगह आम लूटने की मच गई होड़!
मुंबई में बारिश का खतरनाक मेहमान: रिहायशी इलाके में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, मची भगदड़
मदद या मजाक? श्रीलंका को पाकिस्तान ने भेजी एक्सपायर्ड राहत सामग्री!
फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो के लिए स्टैंड्स में एकजुट हुए धोनी और कोहली, भावुक विदाई ने नम की दुनिया की आंखें
पाकिस्तान की असलियत को न भूलें : अमेरिकी सीनेटर ने शहबाज सरकार को जमकर धोया
महाराष्ट्र में बारिश का तांडव: 13 की मौत, लोनावला में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा; मुंबई के लिए हाई अलर्ट
कोम में खामेनेई को विदाई: उमड़ा शोकाकुल जनसैलाब, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
रामायणम पार्ट-1 का ट्रेलर मचाएगा धूम, दीवाली पर रणबीर कपूर और रजनीकांत के बीच हो सकती है महा-टक्कर
आंसुओं के साथ रोनाल्डो का सफर खत्म, स्पेन ने 1-0 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, बोले- यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान