महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई समेत पूरे राज्य में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।
CM की आपात बैठक और सख्त निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष से स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक और बीएमसी कमिश्नर भी मौजूद रहे।
मुंबई-ठाणे के लिए हाई अलर्ट मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और तटीय इलाकों के लिए 7 और 8 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र में हाई टाइड आने की आशंका है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो अगले दो दिनों तक घरों से बाहर न निकलें।
NDRF और SDRF की तैनाती संभावित बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने NDRF और SDRF की टीमों को मुस्तैद रहने का आदेश दिया है। बचाव दलों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी सूचना पर बिना देरी किए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचें ताकि जनहानि को रोका जा सके।
हाइवे और संवेदनशील इलाकों पर नजर मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि पहाड़ी रास्तों पर गिरते मलबे को तत्काल हटाया जाए ताकि यातायात बाधित न हो। निचले इलाकों में जलभराव रोकने के लिए स्थानीय निकायों को विशेष प्रबंध करने को कहा गया है।
नासिक-त्र्यंबकेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से नासिक और त्र्यंबकेश्वर में 300 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में राहत शिविरों को तैयार रखा जाए। राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
CM #DevendraFadnavis visited the State Emergency Operation Centre (SEOC) at Mantralaya to review the State’s incessant rainfall situation.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 6, 2026
Minister Girish Mahajan, Chief Secretary, the Director General of Police, BMC Commissioner, senior officials were present.
Divisional… pic.twitter.com/I4uYP599nD
महासचिव की विदाई, कोषाध्यक्ष पर सवाल: राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन
IND vs ENG: नेट्स पर युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा हादसा , थम गईं टीम इंडिया की सांसें
एम्बाप्पे बनाम सीनेटर: नस्लवादी टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई तक पहुंचा
दुनिया का नया पावर सेंटर द ऑक्टागन : पेंटागन भी इसके सामने बौना, जानें क्या है इसकी खासियत
क्या संजू सैमसन का करियर खत्म? जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर होने पर भड़के फैन्स
ब्रह्मोस और एस्ट्रा से लैस होगा इंडोनेशिया, भारत के साथ रक्षा साझेदारी में ऐतिहासिक उछाल
पाकीजा की एक्ट्रेस का दर्दनाक अंत: जिस बेटे के लिए बेचे आशियाने, उसी ने अस्पताल में तड़पता छोड़ किया अंतिम संस्कार से इनकार
फीफा वर्ल्ड कप का अंत: रोनाल्डो के छलके आंसू, स्पेन के खिलाफ मिली हार से टूटा सपना
ईरान का भारत को खास संदेश: मुश्किल वक्त में मिले साथ को कभी नहीं भूलेंगे
# क्या आपके घर का एक सॉकेट बन सकता है आग का कारण? BSPHCL की सख्त चेतावनी