आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी रचाई है। यह एक बेहद निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के अगले ही दिन यह नवविवाहित जोड़ा पहली बार सार्वजनिक रूप से साथ नजर आया।
पहली बार साथ दिखे आमिर-गौरी शादी के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट पहली बार एक्टर की बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किए गए। दोनों यहां अपने मेहमानों को विदा करते हुए दिखे। इस दौरान आमिर प्रिंटेड कुर्ते में काफी सादगी से नजर आए, वहीं गौरी ने कैजुअल टी-शर्ट और जॉगर्स पहने हुए थे।
गौरी की वेडिंग रिंग बनी चर्चा का विषय कैमरों के सामने आते ही सबकी निगाहें गौरी स्प्रैट की उंगलियों पर टिकीं। अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस के दौरान गौरी अपनी बड़ी सी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
शादी के जश्न का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर शादी के जश्न का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आमिर और गौरी रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में आमिर अपनी पत्नी को गले लगाकर झूमते नजर आ रहे हैं, जबकि वहां मौजूद करीबी दोस्त और परिवार वाले उन्हें चीयर कर रहे हैं। इरफान पठान सहित कई हस्तियों ने इस जोड़े को नई पारी के लिए बधाई दी है।
मेरे प्रोटेक्टर और शेल्टर हैं आमिर शादी की रस्मों के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गौरी काफी भावुक नजर आईं। गौरी ने अपने वादे में आमिर को अपना प्रोटेक्टर और शेल्टर बताते हुए उन्हें कानूनी रूप से अपना पति स्वीकार किया।
आमिर खान की तीसरी शादी यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। 2002 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। अब आमिर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ कर रहे हैं।
Dear Amir Bhai & Gauri,
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 5, 2026
Heartiest congratulations on your wedding! ❤️ Wishing you both a lifetime of love, happiness, laughter, and togetherness. May Allah bless your beautiful journey with endless joy and countless blessings.
So happy for you both, congratulations once again! pic.twitter.com/b6NVEoUw34
पीओके में बगावत की आग: भारत से मदद की गुहार लगा रहे सरदार अमन खान
इंडोनेशिया के साथ भारत का ब्रह्मोस दांव, चीन के समुद्री चक्रव्यूह को मिलेगी कड़ी चुनौती
अंशुला कपूर बनीं दुल्हन: रोहन ठक्कर संग सात फेरों के बंधन में बंधीं अर्जुन कपूर की बहन
वैभव सूर्यवंशी का नाइट वॉच : नॉटिंघम में आज होगा असली इम्तिहान, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला
क्या ट्रंप की कॉल ने बदल दिए फीफा के नियम? बालोगुन विवाद ने फुटबॉल जगत में मचाई खलबली
दिल्ली में 12 जुलाई को लगेगी स्पेशल लोक अदालत: ट्रैफिक चालान निपटाने का सुनहरा मौका
ये अनफेयर है... संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर उठाए सवाल
अंटार्कटिका का खूनी झरना: बिना खून के ही क्यों लाल दिखता है इसका पानी?
दिल्ली का ग्रीन कायाकल्प: 70 लाख पौधे और 300 ई-बसों से बदलेगी राजधानी की आबोहवा
वायरल वीडियो: साड़ी पहनकर पार्क के जिम में आंटी का स्टंट , Gen-Z को दे रही हैं कड़ी टक्कर!