भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इस टीम में 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका दिया गया है।
संजू सैमसन की अनदेखी से आक्रोश
सबसे ज्यादा चर्चा टीम से संजू सैमसन के बाहर होने की है। हालिया टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बावजूद संजू का टीम में न होना फैन्स और क्रिकेट प्रेमियों को नागवार गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर #SanjuSamson ट्रेंड कर रहा है और फैन्स चयनकर्ताओं पर मुंबई लॉबी और पक्षपात के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
फैन्स का फूटा गुस्सा
संजू के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते हुए सवाल किया है कि क्या विश्व कप जीतना संजू की सबसे बड़ी गलती थी? कई उपयोगकर्ताओं ने इसे अन्यायपूर्ण प्रबंधन करार दिया है। एक फैन ने लिखा, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। लोग लगातार पूछ रहे हैं कि बेहतरीन फॉर्म के बावजूद उन्हें नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है।
खराब फॉर्म या वाकई कोई इंजरी?
संजू के टीम से बाहर होने के पीछे खराब फॉर्म को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैचों में संजू का बल्ला खामोश रहा था, जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। अब जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या संजू का टी20 भविष्य खतरे में है, या यह महज एक ब्रेक है?
संजय मांजरेकर का तीखा सवाल
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, क्या आप संजू का मजाक उड़ा रहे हैं? अगर वैभव को खिलाना ही था, तो संजू आसानी से नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते थे। उम्मीद है कि यह कोई इंजरी का मामला है, वरना यह इतिहास का सबसे अजीब टीम सिलेक्शन है।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
🚨 One knock against Pakistan and Tilak Varma has a lifetime subscription in Squad.
— A N U J (@Hello_anuj) July 6, 2026
Meanwhile, Sanju Samson actively wins India a World Cup and gets treated like an outsider. The Mumbai lobby bias isn t even subtle anymore.
Disgusting management. 🖐️❌ pic.twitter.com/LjVWp2Pf9P
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? महिंद्रा ने खुद बताया पूरा सच
पूर्णिया में एनएच-131 पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर
दिल्ली की हवा होगी अब साफ? जानिए क्या है पवन III , जो प्रदूषण को हवा में ही कर देती है खत्म
मात्र 90 सेकंड का वीडियो और शिक्षा मंत्रालय से मिलेगा इनाम, छात्रों के लिए सुनहरा मौका!
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी और युवा ब्रिगेड को मिला मौका
दिल्ली दहलाने की खतरनाक साजिश नाकाम: शहजाद भट्टी का टेरर मॉड्यूल ध्वस्त, 6 गिरफ्तार
मौत के पंजे में फंसा चरवाहा, जान बचाने के लिए शेर की पीठ सहलाता रहा; रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का तांडव: 3 की मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप और अलर्ट जारी
संजू सैमसन का पत्ता कटते ही भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के खिलाफ खुला मोर्चा
पंजाब कांग्रेस में नया सियासी मोड़: चन्नी गुट दिल्ली तलब, पार्टी की एकता पर संशय