पूर्णिया: सोमवार को एनएच-131 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेलौरी स्थित टाटा शोरूम के पास एक ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में ट्रैक्टर और कार, दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गए, जिससे एनएच-131 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.#Bankipur #Bihar #Election #prabhatkhabar pic.twitter.com/3FuzKr2d51
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 5, 2026
ऑस्ट्रेलिया का विश्व पटल पर राज: 7वीं बार बनी महिला टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
किशनगंज में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: बस से पकड़ी गई 47 लाख की हेरोइन, तीन गिरफ्तार
सतलुज का खेल खत्म? ओटीटी से हटी फिल्म, तो पाइरेसी साइट्स पर मची लूट
FIFA वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील का सफर खत्म, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
मैदान में घुसा 800 किलो का सांड, क्रिकेट मैच बना दंगल; भागते नजर आए खिलाड़ी और अंपायर
रामायण का भव्य ट्रेलर: मिथिला के शिव मंदिर में राम-सीता के मिलन का होगा अद्भुत दृश्य
UGC NET 2026: परीक्षा में बड़ी धांधली! 67 सवाल कॉपी, समाजशास्त्र के पेपर में दिग्गज विचारकों के नाम तक बदले
मुझे आज ही घर जाना है : लॉक अप 2 में भूख से तड़पीं सुनीता आहूजा, गोविंदा की बात न मानने पर जताया पछतावा
लग्जरी होटलों का नटवरलाल गिरफ्तार: 36 साल तक मुफ्त की मौज, अब 72 घंटे में बिछ गया जाल
किशनगंज पर मेघों का पहरा: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, सातों प्रखंडों में सतर्कता के निर्देश