मौत के पंजे में फंसा चरवाहा, जान बचाने के लिए शेर की पीठ सहलाता रहा; रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
News Image

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पलिताना तालुका के गरजिया गांव में सोमवार सुबह एक खूंखार शेर ने रिहायशी इलाके में घुसकर एक चरवाहे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चरवाहे की हिम्मत देखकर लोग हैरान हैं।

घर में घुसे तीन शेर घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। गरजिया गांव के बाहरी इलाके में रहने वाले चरवाहे कालूभाई बोघाभाई गामरा अपने घर पर थे। तभी अचानक तीन शेर वहां आ धमके। इससे पहले कि कालूभाई संभल पाते, एक शेर ने उन पर झपट्टा मारकर उन्हें जमीन पर पटक दिया।

जान बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शेर ने कालूभाई के पैर को अपने जबड़ों और पंजों से बुरी तरह जकड़ रखा है। मौत के साये में घिरे कालूभाई ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तड़पने या हाथ-पैर मारने के बजाय शेर की पीठ को प्यार से सहलाना शुरू कर दिया। वे शेर के गुस्से को शांत करने की कोशिश कर रहे थे ताकि वह उन्हें छोड़ दे।

ग्रमीणों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान कालूभाई की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। जब शेर ने पकड़ ढीली नहीं की, तो ग्रामीणों ने उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। शोर-शराबे और पत्थरों की मार से घबराकर आखिरकार शेर कालूभाई को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल कालूभाई को पलिताना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग पर भड़के ग्रामीण इस हमले के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि महज 20 दिनों में यह शेर के हमले की चौथी घटना है। पिछले 5 सालों से शेरों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोग और उनके मवेशी हर समय खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विधायक का बेटा है फिर भी घमंड नहीं , PM मोदी ने नितिन नबीन के सादगी भरे सफर को बताया प्रेरणा

Story 1

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया बना सातवीं बार चैंपियन, भारत-पाकिस्तान समेत सभी टीमों पर हुई धनवर्षा

Story 1

मुंबई में वॉटर लॉकडाउन : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, 16 ट्रेनें कैंसिल और एक्सप्रेस-वे बंद

Story 1

नितिन नवीन पर केजरीवाल के सवाल का पीएम मोदी ने दिया जवाब, बताई साधगी वाली कहानी

Story 1

दिल्ली में बड़ा बदलाव: 3 अगस्त तक बंद रहेगा यह प्रमुख मार्ग, ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी जारी

Story 1

माधुरी जैन ग्रोवर के अमीर-गरीब बच्चे वाले बयान पर मचा बवाल, शाहरुख खान को भी घसीटा

Story 1

116 साल की उम्र में अद्भुत जज्बा: पैदल चढ़ीं तिरुमाला की 3550 सीढ़ियां, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया

Story 1

अमरनाथ यात्रा में बदमाशी : ग्लेशियर पर छड़ी बरसाते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग

Story 1

जम्मू-कश्मीर के फलों की ग्लोबल उड़ान: पहली बार अरेको चेरी और सेंट्रोज बेर का एक्सपोर्ट, किसानों की कमाई में भारी उछाल

Story 1

बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में 6 घायल