फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे भावुक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के रोमांच के बीच फुटबॉल की दुनिया के दो सबसे बड़े सितारों, नेमार जूनियर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है।
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का सफर राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे के हाथों 2-1 की हार के साथ समाप्त हो गया। इस हार के बाद 34 वर्षीय नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।
नेमार के लिए न्यूयॉर्क का मेटलाइफ स्टेडियम बेहद खास था। इसी मैदान पर उन्होंने 2010 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और यहीं 16 साल बाद उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला। मैच के बाद भावुक होकर नेमार ने कहा, मैंने अपना सब कुछ दिया, अब यह सफर खत्म हो चुका है।
फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे नेमार नॉर्वे के खिलाफ बेंच से उतरे थे। स्टॉपेज टाइम में उन्होंने पेनल्टी पर गोल दागा, लेकिन नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड के दो गोलों के आगे ब्राजील की एक न चली। नेमार ने अपने करियर में 130 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल और 59 असिस्ट के साथ ब्राजील के इतिहास को समृद्ध किया है।
ब्राजील का छठा विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। 2002 के बाद से ब्राजील की टीम नॉकआउट चरण में लगातार सातवीं बार किसी यूरोपीय टीम से हारी है। कोच कार्लो एंसेलोटी ने इसे एक कठिन दौर बताया है, लेकिन साथ ही उन्होंने इसे टीम के लिए नए युग की शुरुआत करार दिया है।
पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह विश्व कप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट है। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं इसका पूरा आनंद लेना चाहता हूं। मैंने फुटबॉल के प्रति अपना जुनून बरकरार रखा है और मुझे अपने करियर को लेकर कोई पछतावा नहीं है।
रोनाल्डो ने 2003 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और आज वह 232 मैचों में 146 गोल के साथ पुर्तगाल के सबसे सफल फुटबॉलर हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में भी वे अच्छी फॉर्म में दिखे हैं, लेकिन अब उनकी बहन और संकेतकों की मानें तो टूर्नामेंट के बाद वे आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।
नेमार और रोनाल्डो का एक साथ मैदान से विदा होना फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक युग के अंत जैसा है। इन दोनों दिग्गजों ने अपनी कला और मेहनत से जो रिकॉर्ड बनाए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे।
Última partida da Copa do Mundo, último gol da Copa do Mundo, Fim de uma Era... Neymar Jr, o príncipe que nunca se tornou rei💔🇧🇷 pic.twitter.com/EVeSut5aiE
— Stark (@RmcfStark) July 6, 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट ने दिखाईं गायब होने वाली कीमती वस्तुएं, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर
मेरे कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा... : जेडीयू दफ्तर में नीतीश कुमार का दिखा रौद्र रूप!
एस्टाडियो एज़्टेका में इतिहास: 10-मैन इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराकर क्वार्टरफाइनल में मारी एंट्री
मैदान में घुसा 800 किलो का सांड, क्रिकेट मैच बना दंगल; भागते नजर आए खिलाड़ी और अंपायर
कटिहार: मार्कशीट के फेर में फंसा भविष्य, मेधावी छात्रों का दाखिला अटका
आयुष्मान भारत: अब अस्पताल की लंबी लाइनों से छुटकारा, एक कॉल पर बुक करें OPD अपॉइंटमेंट
अखिलेश यादव के सामने क्यों पुशअप्स करने लगे कार्यकर्ता? वायरल वीडियो के पीछे की दिलचस्प कहानी
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? महिंद्रा ने खुद बताया पूरा सच
खामेनेई का अंतिम सफर: तेहरान की सड़कों पर प्रतिशोध की दहाड़, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ उबला जनसैलाब
NEET परीक्षा रिफंड: लाखों छात्रों के लिए अंतिम मौका, 7 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा पैसा