समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव के सामने ही जमीन पर लेटकर दनादन पुशअप्स लगाता दिख रहा है, जबकि खुद सपा मुखिया मुस्कुराते हुए उनकी गिनती कर रहे हैं। आखिर कौन हैं यह कार्यकर्ता और क्यों उन्हें अपने नेता के सामने कसरत करने की जरूरत पड़ी?
वीडियो में दिखने वाले इस उत्साही कार्यकर्ता का नाम सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल है। झांसी के रहने वाले सीताराम पेशे से एक सम्मानित किसान हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। 50 साल की उम्र पार करने के बावजूद उनकी फिटनेस युवाओं के लिए मिसाल है। सीताराम का कहना है कि वे बचपन से ही पहलवानी करते आए हैं और आज भी रोजाना एक से दो घंटे कड़ी मेहनत और व्यायाम को समर्पित करते हैं।
यह पूरा वाकया 1 जनवरी 2026 का है, जब सीताराम लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी प्रमुख से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अखिलेश यादव को धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की 38 किलो की पीतल की प्रतिमा भेंट की। भेंट देते समय उन्होंने कहा, मुलायम सिंह जी जमीन से जुड़े नेता होने के साथ एक पहलवान भी थे, और मैं भी एक पहलवान हूं।
सीताराम की इस बात पर अखिलेश यादव ने मजे लेते हुए उनसे पूछा, पहलवान हो, तो पुशअप्स भी लगाते होगे? बस फिर क्या था, नेता की चुनौती मिलते ही सीताराम ने कुछ पल की भी देरी नहीं की।
अखिलेश यादव के आदेश मिलते ही सीताराम ने अपनी घड़ी और मोबाइल टेबल पर रखा। नेताजी की प्रतिमा को प्रणाम किया और फर्श पर लेटकर पुशअप्स शुरू कर दिए। अखिलेश खुद उनकी गिनती करने लगे। 9 पुशअप्स के बाद जब अखिलेश ने उन्हें रुकने के लिए कहा, तो जोश में भरे सीताराम ने कहा, भैया, आपके लिए तो 100-200 पुशअप्स भी कम हैं। अंततः अखिलेश ने खुद उन्हें रोककर आराम करने को कहा।
सीताराम और अखिलेश यादव के बीच का यह रिश्ता महज पुशअप्स तक सीमित नहीं है। अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के प्रति काफी संवेदनशील माने जाते हैं। जब सीताराम की बेटी की शादी थी, तो अखिलेश खुद झांसी पहुंचकर शामिल हुए थे। वहीं, 1 जुलाई को अखिलेश के जन्मदिन पर सीताराम दोबारा लखनऊ पहुंचे और इस बार वे 58 किलो की पीतल की एक और भव्य प्रतिमा लेकर आए, जिसमें अखिलेश अपनी पसंदीदा साइकिल पर सवार थे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक प्रदर्शन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक उत्साही कार्यकर्ता और उनके नेता के बीच की आत्मीय मुलाकात थी। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।
*Caption this ...... pic.twitter.com/3f9Fe0xD0k
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 5, 2026
PoK में आजादी का बिगुल: पाकिस्तान के खिलाफ भारत से मांगी मदद, क्या 1971 वाला इतिहास दोहराने की है तैयारी?
43 डिग्री में भी ओढ़ते हैं दो कंबल, हरियाणा के इस शख्स को गर्मी में लगती है भीषण ठंड
नेशनल हाईवे टोल पर 10 सेकंड वाली फ्री सुविधा का सच: क्या टोल रसीद के बिना नहीं मिलेगी मदद?
सतलुज का खेल खत्म? ओटीटी से हटी फिल्म, तो पाइरेसी साइट्स पर मची लूट
दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर चला कैंची: रिलीज के 3 दिन बाद ही ओटीटी से गायब, अभिनेता को पहले ही थी भनक
स्काईडाइविंग का रोमांच बदला खौफ में: हवा में लहराते झंडे के साथ पेड़ में अटका शख्स, सीधे टेंट पर गिरा!
प्लेइंग-XI से बाहर होते ही गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच हुई लंबी चर्चा, वीडियो हुआ वायरल
सात का जादुई संयोग: ऑस्ट्रेलिया बनी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की 7वीं बार चैंपियन!
ग्रेटर नोएडा: एसी में जोरदार धमाका, धू-धू कर जला घर, बाल-बाल बची जान
सतलुज पर छिड़ा विवाद: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, हरभजन सिंह बोले- सच दबाया नहीं जा सकता