महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब एक ऐसे स्तर पर पहुँच गया है, जहाँ उन्हें हराना लगभग नामुमकिन सा लगता है। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी।
7 का जादुई आंकड़ा और ऑस्ट्रेलिया का इतिहास ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस जीत का 7 के साथ बेहद अनोखा कनेक्शन देखने को मिला है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। यह आंकड़ा इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि कोई अन्य टीम आज तक दो बार भी इस खिताब को हासिल नहीं कर पाई है।
कुल 14 वर्ल्ड कप: क्रिकेट जगत में अजय बादशाहत सिर्फ टी-20 में ही नहीं, वनडे वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का जलवा बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया अब तक 7 बार वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है। इस तरह, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 14 आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की हैं। क्रिकेट इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे दुनिया की इकलौती टीम हैं।
फाइनल में बेअसर रही इंग्लिश टीम लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया फाइनल मुकाबला पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धारदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 20 ओवरों में मस्किल 150 रनों पर रोक दिया।
बल्लेबाजी से भी दिखाया दम लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मैच को एकतरफा बना दिया। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के शानदार 64 रन और फीबी लिचफील्ड की 48 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महज 17.1 ओवरों में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड के गेंदबाज पूरे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं बना सके।
- 7 ODI WORLD CUP.
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2026
- 7 T20 WORLD CUP.
14 ICC TROPHIES FOR THE GREATEST CRICKET TEAM IN HISTORY - AUSTRALIAN WOMEN S TEAM 😍🔥 pic.twitter.com/AttWfoisuy
15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शेयर की दिल की बात, पोस्ट देख फैंस हुए भावुक
आयुष्मान भारत: अब अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति, एक फोन कॉल पर बुक होगी OPD अपॉइंटमेंट
2027 से पहले पंजाब में झाड़ू का जोरदार प्रहार: होशियारपुर और जलालाबाद में आप की बड़ी जीत
39 की उम्र में पोलार्ड का जलवा: तूफानी अर्धशतक से MI न्यूयॉर्क को दिलाई रोमांचक जीत
रवि बिश्नोई की बैक फुट नो बॉल ने कैसे पलटी बाजी? जानिए क्रिकेट का ये पेचीदा नियम
राम मंदिर चंदा विवाद: VHP का बड़ा दांव, केजरीवाल-प्रियंका समेत इन नेताओं के बयान दर्ज करने की मांग
333 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ा महातूफान बावी , अमेरिकी प्रशांत इलाकों में तबाही की चेतावनी
गोगरी में अवैध मिट्टी उत्खनन का काला खेल: सरकारी खजाने को लग रहा लाखों का चूना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच 980 कॉल्स का दावा, सियासी भूचाल
सलमान खान के शो से बिल्कुल अलग है ‘द अलायंस’, वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी