इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। 16वें ओवर तक मुकाबला भारत की पकड़ में था, लेकिन 17वें ओवर में रवि बिश्नोई की एक चूक ने मैच का पूरा पासा पलट दिया।
29 रन के उस ओवर ने बदला खेल रवि बिश्नोई ने अपने 17वें ओवर में दो बड़ी गलतियां कीं। उन्होंने दो बैक फुट नो बॉल फेंकी, जिस पर इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल ने लगातार दो छक्के जड़ दिए। इस एक ओवर में कुल 29 रन बने, जिससे मैच पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में चला गया। मेहमान टीम ने 6 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।
क्या होती है बैक फुट नो बॉल? आमतौर पर फैंस फ्रंट-फुट नो-बॉल से परिचित हैं, जो क्रीज के आगे पैर जाने पर दी जाती है। वहीं, बैक फुट नो बॉल तब दी जाती है जब गेंदबाज का पिछला पैर गेंदबाजी क्रीज की साइड लाइन (रिटर्न क्रीज) के बाहर चला जाता है। एक स्पिनर के लिए एक ही ओवर में दो बार ऐसा करना तकनीकी चूक और एकाग्रता की कमी को दर्शाता है।
कोचिंग स्टाफ पर खड़े हुए सवाल बिश्नोई की इस गलती ने क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि अगर नेट सत्र के दौरान भी बिश्नोई ऐसी गलती कर रहे थे, तो टीम मैनेजमेंट ने इसे दुरुस्त क्यों नहीं किया? इस मैच में बिश्नोई खासे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 60 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर संकट इस हार के साथ ही टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद से टीम इंडिया की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनकी कप्तानी में खेले गए पिछले 4 मैचों में भारत को 3 में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
🔴 TWO NO BALL IN ONE OVER BY RAVI BISHNOI 🤯
— Sam (@cricsam02) July 4, 2026
- Ravi Bishnoi over change whole Scenerio for England 🤦 pic.twitter.com/um9vWD1cdJ
फिर पुराने खिलाड़ी पर दांव: शान मसूद से छिनकर बाबर आजम को दी गई पाकिस्तान की कमान
कोसी का रौद्र रूप: पानी में डूबीं 7 पंचायतें, कमर तक पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण
बेटा जिंदा है भी या नहीं? फिल्म सतलुज के साथ फिर चर्चा में आया जसवंत सिंह खालरा का मार्मिक वीडियो
JPSC मेन्स: कम समय और जटिल आवेदन प्रक्रिया से छात्र परेशान, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शेयर की दिल की बात, पोस्ट देख फैंस हुए भावुक
राम मंदिर चंदा विवाद: VHP का बड़ा दांव, केजरीवाल-प्रियंका समेत इन नेताओं के बयान दर्ज करने की मांग
अमरनाथ यात्रा पर उमड़ी भारी भीड़: बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा न करने की एलजी मनोज सिन्हा ने की अपील
भारत को मिला तूफानी बॉलर: गुरनूर बराड़ के 10 विकेट से श्रीलंका-ए पस्त, इंडिया-ए ने सीरीज पर जमाया कब्जा
ई-रिक्शा चालकों सावधान! कहीं आपका वाहन भी तो नहीं हो सकता रिमोट से बंद?
विंबलडन का नया किंग : नोवाक जोकोविच ने तोड़ा रोजर फेडरर का 105 जीत का महा-रिकॉर्ड