उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मैदान की मिट्टी हार-जीत नहीं, बल्कि जीवन में उठना सिखाती है। सीएम ने यूपी को विकास के साथ-साथ खेलों में भी नंबर-1 बनाने का संकल्प दोहराया।
यूपी की टीम बनी चैंपियन मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ बताया कि 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने 20 पदक जीतकर पहली बार चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, जापान में अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी यूपी के पांच खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
‘चैंपियन रातों-रात नहीं बनते’ सीएम योगी ने कहा कि आज दीप्ति शर्मा, प्रवीण कुमार, अन्नू रानी, सिमरन शर्मा और वंतिका अग्रवाल जैसे खिलाड़ी प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चैंपियन बनने और खेल संस्कृति विकसित होने की प्रक्रिया रातों-रात पूरी नहीं होती। इसके लिए कौशल उन्नयन, उचित प्रशिक्षण और सुविधाओं के साथ-साथ नीतियों में बदलाव जरूरी है, जो प्रदेश में अब धरातल पर दिख रहा है।
अभिभावकों से खास अपील बच्चों के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे उनकी खेल प्रतिभा को कभी न दबाएं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की सबसे सशक्त ढाल है। खेल बच्चों में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना जैसे संस्कार पैदा करते हैं।
धरातल पर खेल का बुनियादी ढांचा योगी आदित्यनाथ ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और हर जिले में आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। मेरठ का मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय इसका बेहतरीन उदाहरण है। इसके अलावा, हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और एक्सीलेंस सेंटर खोले जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मार्गदर्शन मिल सके।
सरकारी नौकरी का भरोसा खिलाड़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। सीएम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं, क्योंकि आज का खेल ही भविष्य में करियर का माध्यम और विकसित प्रदेश के निर्माण की नींव है।
*मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 6, 2026
खेल का मैदान गौरवान्वित कर रहा है। सरकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य के लिए सरकारी नौकरी प्रदान कर रही है।
आज प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक में मिनी स्टेडियम तथा प्रत्येक जनपद में आधुनिक स्टेडियम… pic.twitter.com/NPYxt42vYf
E20 पेट्रोल विवाद: भारत के खंडन के बाद भी अड़ा भूटानी पत्रकार, सबूत के तौर पर जारी किया सरकारी दस्तावेज
48 घंटे में ही ओटीटी से गायब हुई सतलुज : हरभजन सिंह और ओनिर ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
पूर्णिया में मानसून की दमदार वापसी: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चांदी, टीम इंडिया और पाकिस्तान की कमाई का पूरा हिसाब
फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार का बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
NATO समिट से पहले ट्रंप का नया दांव: मेलोनी को लेकर शेयर की विवादित फोटो, फिर छिड़ी जंग
पुतिन के रूस में तेल का सूखा: पेट्रोल पाने के लिए 18 घंटे की कतार और गार्ड्स की तैनाती
ऑस्ट्रेलिया की अजेय हुकूमत: 7वीं बार बना महिला T20 वर्ल्ड चैंपियन
स्पीड की बादशाहत: वंदे भारत की रफ्तार के आगे फीकी पड़ी दूसरी ट्रेन, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
एंबुलेंस नहीं, सड़क नहीं... बीमार छात्र के लिए फरिश्ता बनीं वार्डन, 6 किमी पीठ पर ढोया