दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (पूर्व नाम पंजाब 95) रिलीज के महज 48 घंटों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से हटा दी गई है। फिल्म को लेकर मचे विवाद और फिल्म के अचानक गायब होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
हरभजन सिंह का भावुक रिव्यू पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने फिल्म की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, जसवंत सिंह खालरा की कहानी देखने के बाद मन में एक सवाल उठता है कि अपनों द्वारा की गई हिंसा बाहरी लोगों के जुल्म से कहीं अधिक दर्दनाक होती है। सच हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता।
हरभजन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी ताकत का गलत इस्तेमाल कैसे पीढ़ियों तक जख्म देता है। उन्होंने जसवंत सिंह खालरा के साहस को सलाम करते हुए फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया। खबरों के अनुसार, फिल्म को दर्शकों का भारी प्यार मिला और इसने IMDb पर 9.7 की रेटिंग हासिल की।
डायरेक्टर ओनिर बोले- यह फिल्म सोचने पर मजबूर करती है फिल्म मेकर ओनिर ने सतलुज को एक चौंकाने वाली फिल्म करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल पंजाब के इतिहास के बारे में नहीं है, बल्कि दुनिया भर के संघर्ष वाले इलाकों में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर सवाल उठाती है।
ओनिर ने फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, दिलजीत ने किरदार में जान डाल दी है। उनकी आंखें बहुत कुछ कहती हैं। ओनिर ने आगे कहा कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने शायद इसीलिए इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने से रोका क्योंकि यह फिल्म आम आदमी को विरोध करने की हिम्मत देती है।
सेंसर की कैंची और अनकट रिलीज का विवाद सतलुज लंबे समय से विवादों में रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 123 कट लगाने की मांग की थी, जिसे मेकर्स ने मानने से इनकार कर दिया था। हालांकि, ओटीटी पर फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज कर दिया गया था, लेकिन दो दिन के भीतर ही इसे हटाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की, जगजीत संधू और गीतिका विद्या जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिलहाल, फिल्म के अचानक हटाए जाने को लेकर प्लेटफॉर्म या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन फैंस के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है।
Jallianwala Bagh stands as one of history’s greatest massacres. It was carried out by a colonial regime. But the question that haunts me after watching Jaswant Singh Khalra is different:
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 5, 2026
What is more painful than oppression by an outsider? When those entrusted to protect their… pic.twitter.com/zb71vPhKss
यूपी की सियासत में आम का स्वाद और एकजुटता का संदेश: योगी-डिप्टी CM की मेल-मिलाप वाली रणनीति
जब चीता भी खा गया मात: तेज रफ्तार शिकारी को चकमा देकर हिरण ने बचाई जान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एज़्टेका में मौसम का विलेन , इंग्लैंड-मेक्सिको मैच पर लगा ब्रेक
ममता बनर्जी के आवास पर पुलिस पहरा: TMC ने इसे बताया सुपर इमरजेंसी
अखिलेश यादव के सामने क्यों दंड-बैठक करने लगा झांसी का ये शख्स? वायरल वीडियो के पीछे की भावुक कहानी
सिक्किम में BRO का कमाल: 5 दिनों में खड़ा किया बह गया पुल, जोंगू का संपर्क बहाल
हरियाणाः बसंती के लिए 72 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा वीरू , 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
मुंबई पर मंडराया बड़ा खतरा: अगले 24 घंटे बेहद क्रिटिकल, 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
सहरसा मंडी में मक्का के गिरे दाम, चावल की चमक ने किसानों को दी राहत
मुंबई में वॉटर लॉकडाउन : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, 16 ट्रेनें कैंसिल और एक्सप्रेस-वे बंद