क्या महज 15 दिनों में गोरा बनाने का दावा करने वाली कोई क्रीम आपकी जान ले सकती है? महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है, जिसने पूरे ब्यूटी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान में बनी गोरी ब्यूटी क्रीम पर राज्य में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लैब रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
नागपुर की 18 महिलाओं पर बरपा कहर पिछले दो वर्षों में नागपुर के डॉक्टरों के पास किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित 18 महिलाएं इलाज के लिए पहुंचीं। मेडिकल जांच में एक चौंकाने वाला कॉमन कनेक्शन सामने आया—वे सभी महिलाएं लंबे समय से गोरी ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल कर रही थीं। डॉक्टरों ने इसे मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी (MN) का नाम दिया है, जिसमें किडनी की फिल्टरिंग यूनिट्स नष्ट हो जाती हैं और शरीर का जरूरी प्रोटीन यूरिन के जरिए बाहर निकलने लगता है।
कानूनी सीमा से 752 गुना ज्यादा जहर महाराष्ट्र FDA की जांच में पता चला कि इस क्रीम में पारा (Mercury) और लेड (Lead) की मात्रा निर्धारित सुरक्षा मानकों से 752 गुना अधिक थी। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह केमिकल मेलेनिन बनाने वाली सेल्स को जबरन ब्लॉक कर देता है, जिससे त्वचा अस्थायी रूप से गोरी दिखाई देती है। लेकिन असल में, यह कोई निखार नहीं, बल्कि त्वचा का केमिकल डैमेज है। यह पारा धीरे-धीरे शरीर में अवशोषित होकर किडनी में जमा होता रहता है, जो अंततः ऑर्गन फेलियर का कारण बनता है।
सिर्फ किडनी ही नहीं, दिमाग पर भी वार मरकरी का टॉक्सिक असर केवल अंगों तक सीमित नहीं है, यह सीधे नर्वस सिस्टम पर भी हमला करता है। इसके शिकार लोगों में चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, याददाश्त की कमी, हाथों-पैरों में कंपकंपी और सुन्नपन जैसे लक्षण देखे गए हैं। चूंकि यह जहर शरीर में धीमी गति से जमा होता है, इसलिए नुकसान तब पता चलता है जब शरीर के अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके होते हैं।
कैसे करें अपना बचाव? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने जनता को सख्त चेतावनी दी है कि रातों-रात गोरा करने का दावा करने वाले किसी भी अनरेगुलेटेड या बिना लाइसेंस वाले कॉस्मेटिक से दूर रहें।
महाराष्ट्र FDA ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स को इस उत्पाद को बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। याद रखें, चेहरे की चंद दिनों की चमक के लिए अपनी किडनी और स्वास्थ्य को दांव पर लगाना खुदकुशी के समान है।
*18 women in Nagpur, Maharashtra complained about kidney problems to their doctors in the span of two years. Doctors saw a pattern and checked that all of them were using this pakistani cream sold by many Instagram pages and meesho.
— Chirag Barjatya (@chiragbarjatya) July 5, 2026
FDA Maharashtra took the cream samples. Sent to… pic.twitter.com/LqPZayJQKV
दिल्ली वालों के लिए राहत: 12 जुलाई को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का होगा निपटारा
2027 से पहले पंजाब में झाड़ू का जोरदार प्रहार: होशियारपुर और जलालाबाद में आप की बड़ी जीत
48 घंटे में ही ओटीटी से गायब हुई सतलुज : हरभजन सिंह और ओनिर ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
फीफा विश्व कप से बाहर होते ही टूटा नेमार का सपना, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: लोनावला-करजत के बीच भूस्खलन, दर्जनों ट्रेनें रद्द
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की भागीदारी पर ईरान भावुक: कहा- सदा याद रहेगा यह साथ
जेल जाने पर कुर्सी खतरे में! 130वें संविधान संशोधन बिल पर क्यों मचा है सियासी घमासान?
अमेरिका में भारतीय स्टोर की ओपनिंग पर हंगामा: क्या सब्जी मंडी वाली भीड़ ने भारत की छवि को किया धूमिल?
मुंबई में बारिश का ‘कालखंड’: चॉल ढहने और हादसों से 8 लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुंबई में आसमानी आफत: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से थमी रफ्तार, स्कूल-कॉलेज बंद