जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में छात्रों को बांटी गई एक किताब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रेट पर्सनेलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ जम्मू एंड कश्मीर नाम की इस पुस्तक में कुख्यात आतंकवादियों और अलगाववादी नेताओं को महान हस्तियों के तौर पर पेश किया गया है।
किताब में किसे बताया शहीद ? विवादित किताब में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का गुणगान किया गया है। साथ ही, मकबूल भट्ट को शहीद बताया गया है, जबकि उसे एक भारतीय राजनयिक और सीआईडी इंस्पेक्टर की हत्या के जुर्म में 1984 में फांसी दी गई थी। इसके अलावा सैयद अली शाह गिलानी, मसरत आलम, शब्बीर अहमद शाह और मौलवी फारूक जैसे अलगाववादियों को स्वतंत्रता सेनानी बताया गया है।
भाजपा का आक्रामक रुख विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) सुनील शर्मा ने इसे एक गंभीर अपराध और बड़ी साजिश करार दिया है। शर्मा ने मांग की है कि इस मामले में शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार सीधे तौर पर इस एजेंडे में शामिल है। भाजपा का तर्क है कि किताब में जम्मू-कश्मीर को भारत के कब्जे वाला कश्मीर (Indian-occupied Kashmir) बताकर देश विरोधी नैरेटिव फैलाने की कोशिश की गई है।
कैसे हुआ खुलासा? यह मामला जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम (JKPF) के खुलासे के बाद सामने आया। फोरम ने आरोप लगाया कि समग्र शिक्षा योजना के तहत सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में यह आपत्तिजनक सामग्री पहुंचाई गई। मामला तूल पकड़ने के बाद शिक्षा विभाग ने जून 2026 में बांटी गई इन किताबों को 3 जुलाई को वापस मंगवाने का आदेश जारी किया।
कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव राम निवास शर्मा ने पुष्टि की है कि सभी स्कूलों से आपत्तिजनक किताबें वापस ले ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस किताब के प्रकाशन, मंजूरी, खरीद और वितरण में शामिल अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह सामग्री किन स्तरों को पार कर सरकारी स्कूलों तक पहुंची।
*#WATCH | Jammu: On the controversy over a book in Jammu and Kashmir schools that allegedly portrays terrorists and separatist leaders as great personalities, LoP J&K Legislative Assembly, Sunil Sharma says, These books have been distributed to libraries in numerous schools… pic.twitter.com/XIBvgBOWG5
— ANI (@ANI) July 4, 2026
घर में मौत का डेरा: एक साथ मिले रसेल्स वाइपर के 39 बच्चे, फन फैलाए बैठी थी मां
संजू सैमसन ने दिखाई दरियादिली, युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखी शानदार बॉन्डिंग
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में AI का तड़का: श्रीकृष्ण के विजुअल पर भड़के दर्शक, एकता कपूर पर लगे गंभीर आरोप
युद्ध के बीच भारत की ऊर्जा कूटनीति : 40 देशों से तेल लाकर PM मोदी ने कैसे टाला बड़ा संकट?
शादी का झांसा, फिर लाखों की चपत: मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर पनप रहा है नया साइबर जाल
राम मंदिर चंदा विवाद: मोहन भागवत की चुप्पी और राम-राम का क्या है संकेत?
अल्फा पर छिड़ा महासंग्राम: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के एक पोस्ट से बॉलीवुड में हड़कंप, फिल्म बैन करने की मांग
E20 फ्यूल: रातोंरात नहीं लिया गया फैसला, सालों की वैज्ञानिक मेहनत का है परिणाम
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई, साझा मूल्यों पर दिया जोर
गले में भगवा पट्टा और चेहरे पर मुस्कान: योगी-नवीन की मुलाकात से क्या संदेश दे रही बीजेपी?