शेखपुरा: जिले में उद्यान विभाग की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी शेखर आनंद खुद खेतों तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया और योजनाओं में हो रही लापरवाही पर सख्त तेवर दिखाए।
धरसेनी गांव में बागवानी विकास निश्चय योजना के निरीक्षण के दौरान किसान रामशंकर ने खराब गुणवत्ता वाले पौधों की शिकायत की। शेडनेट में गोभी और खीरे की खेती कर रहे किसान ने बताया कि पौधों की खराब गुणवत्ता से उनकी उपज प्रभावित हो रही है। डीएम ने तुरंत जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित कंपनी से गुणवत्तापूर्ण पौधे तुरंत उपलब्ध कराए जाएं।
डीएम ने अहियापुर गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस लाभकारी फसल को जिले में बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाए। प्रशासन का मानना है कि पारंपरिक खेती की तुलना में ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों से किसानों की आय में बड़ा इजाफा होगा। इसके लिए इच्छुक किसानों को तकनीकी और प्रशासनिक मदद देने का वादा किया गया है।
निरीक्षण के दौरान भदरथी गांव में किसानों ने नीलगाय से हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि जंगली जानवर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान निकालने और सुरक्षात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि योजनाओं का लाभ समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और किसी भी स्तर पर होने वाली कोताही के प्रति सख्त रहने की चेतावनी दी है।
*पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.#BSSC #Bihar #Education #prabhatkhabar @DileepY51270176 pic.twitter.com/bgmo133JKu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 3, 2026
केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया गोयल की प्राइवेट चैट और नए वीडियो ने खोले बड़े राज
शादी का झांसा, फिर लाखों की चपत: मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर पनप रहा है नया साइबर जाल
क्या राजा वडिंग पंजाब में सीएम पद की दौड़ से बाहर? जानिए कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का सच
भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा: विधायकी पर लटकी तलवार, जानें पूरा मामला
चीन से आए हो क्या? ट्रेन में पूर्वोत्तर भारत की बहनों के साथ नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी
अब दुनिया मांगेगी मेड इन इंडिया चिप: साणंद में पीएम मोदी ने रखा सेमीकंडक्टर क्रांति का नया आधार
पायरेसी पर सरकार का डिजिटल प्रहार : टेलीग्राम को 15 दिन में जवाब देने का सख्त आदेश
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू: सचिन-वॉर्न के मैजिकल ग्राउंड पर रचा नया इतिहास
स्मार्ट सिटी भागलपुर की सड़कों पर बेकाबू खतरा , 12 साल बाद भी निगम पस्त
जोधपुर को मिला नया हवाई अड्डा: 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आधुनिक टर्मिनल, PM मोदी ने दी राजस्थान को बड़ी सौगात