पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में परत-दर-परत नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया? पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत को तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने इस याचिका को नामंजूर कर दिया और सिया व चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है।
कोड वर्ड का बड़ा खुलासा जांच में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अधिकारियों ने सिया का एक दूसरा मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन अपनी बातचीत में विशेष कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे। इन शब्दों का क्या मतलब था और इनका हत्या की साजिश से क्या कनेक्शन है, यह अभी भी एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। अब फॉरेंसिक टीम इस फोन को खंगालकर इन कोड्स को डिकोड करने में जुटी है।
साजिश की रिहर्सल का सनसनीखेज सच पुलिस जांच में पता चला है कि केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने पूरी तैयारी की थी। पूछताछ के दौरान सिया ने खुलासा किया कि मई महीने में उसने और चेतन ने लोहागढ़ किले में उस जगह की पहचान की थी, जहां से केतन को नीचे फेंका गया था। पुलिस सिया को उस स्थान पर ले गई थी, जहां उसने साजिश रचने और रिहर्सल करने की बात कबूली है।
सबूतों का जाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सिया के घर से वे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जो घटना वाले दिन उसने पहन रखे थे। सरकारी वकील का कहना है कि दोनों आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और कोड वर्ड्स को समझने के लिए उनका आमना-सामना कराना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, सच उगलवाने के लिए पुलिस ने दोनों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति भी कोर्ट से मांगी है।
क्या थी हत्या की वजह? प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि केतन अग्रवाल का सिया और चेतन के प्रेम संबंधों में बाधक बनना ही उनकी मौत का कारण बना। फिलहाल, पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की कड़ियों को आपस में जोड़ने का काम कर रही है।
*#WATCH | Ketan Agarwal murder case | Lonavala, Maharashtra: Advocate Radhikesh Uttarwar, representing accused Chetan, says, Today, the accused were produced before the Honourable Court. The Investigating Officer (IO) cited approximately five grounds for extending their police… pic.twitter.com/Th0QFgtHTO
— ANI (@ANI) July 3, 2026
भारतीय चयनकर्ताओं पर उठे गंभीर सवाल, क्या रिंकू सिंह को दरकिनार करना टीम इंडिया पर पड़ रहा भारी?
पाकिस्तान में मौत का सफर: बलूचिस्तान में खाई में गिरी ओवरलोडेड बस, 40 यात्रियों की दर्दनाक मौत
8.5 घंटे की नौकरी और 10 हजार की दवाइयां: एक रैपिडो राइडर का संघर्ष जिसने बदल दिया सोचने का नजरिया
दिल्ली में पानी का बड़ा संकट: 75+ इलाकों में दो दिन नल रहेंगे सूखे, देखें क्या आपका इलाका है शामिल?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में खुली पोल: ₹12,000 करोड़ का प्रोजेक्ट या भ्रष्टाचार का दलदल?
मैक्सिको की सड़कों पर उतरा रियल लाइफ बैटमैन , बाइक चोरों को खंभे से बांधकर सिखा रहा सबक
मेरे टफ बॉस की वजह से सफेद हो रही है दाढ़ी : नारा लोकेश ने पिता चंद्रबाबू नायडू की कार्यशैली पर किया बड़ा खुलासा
एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट: फर्जी वेबसाइटों से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
सस्पेंड ही रहेगा सिंधु जल समझौता: पाक की गीदड़ धमकियों के बीच भारत का दोटूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट भी भाजपा के अधीन : राम मंदिर चंदा घोटाले पर संजय राउत का बड़ा धमाका