मेरठ: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जमीन की रजिस्ट्री बना मौत का कारण मृतका की पहचान निशा चौहान के रूप में हुई है, जो इलाके में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय थीं। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा विवाद था। पति प्रदीप और निशा के बीच गुरुवार से ही इसे लेकर झगड़ा चल रहा था।
बचाने आए बेटे पर भी हमला शुक्रवार सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदीप ने गुस्से में आकर निशा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मां को लहूलुहान होते देख घर के बच्चे बुरी तरह चिल्लाने लगे। बीच-बचाव के लिए आए उनके बेटे को भी इस दौरान चोटें आईं।
आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, निशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल थे वीडियो निशा इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके 24 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। वह अपने रील और वीडियो, जिनमें वह अक्सर स्पोर्ट्स बाइक चलाती नजर आती थीं, के लिए जानी जाती थीं। उनके पति प्रदीप भी पहले उनके साथ वीडियो बनवाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटास बढ़ गई थी।
पुलिस की जांच जारी सीओ सरधना आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी गौरव सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*निशा ब्यूटिशियन थी। एक दुकान चलाती थी। इसके अलावा उन्हें वीडियो बनाने का शौक था। वह अक्सर स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए दिखती थी। इंस्टाग्राम पर 24 हजार से ज्यादा फॉलोवर है।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) July 3, 2026
पति प्रदीप भी कई बार पत्नी के साथ वीडियो बनाते और उसे पोस्ट करते थे। लेकिन पिछले एक 1-2 हफ्तों से वह रिश्तों… https://t.co/vyoAv9kYMM pic.twitter.com/5n7pIxa9lr
अचानक बिगड़ी सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत, अखिलेश यादव खुद लेकर पहुंचे अस्पताल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी भारी: DMK नेता अनिता राधाकृष्णन गिरफ्तार
मुंबई का मौत का जाल : खुले मैनहोल में गई असलम शेख की जान, पत्नी का दर्दनाक सवाल- और कितनी जानें लोगे?
मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी का मासूम अंदाज़: कैमरे के सामने शर्माए युवा सितारे, डेब्यू पर बढ़ी उत्सुकता
बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम
अमरनाथ यात्रा शुरू: पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से की 5 विशेष संकल्प लेने की अपील
ईरान में शोक का सैलाब: अली खामेनेई की अंतिम विदाई की भव्य तैयारी, ताबूत पर लिखे संदेश ने खींचा ध्यान
अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: तेहरान से मशहद तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे
मुंबई में मॉनसून का तांडव: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें IMD की ये चेतावनी
अस्पताल के बिस्तर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गहलोत ने साझा की तस्वीर