पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई ने भारत और चीन के बीच के अंतर पर बेबाक राय रखी है। अमेरिकी पॉलिटिकल साइंटिस्ट कोंडोलिसा राइस के साथ बातचीत में उन्होंने भारत की अव्यवस्था को उसकी खूबसूरती बताया, तो वहीं अमेरिका के मेरिट-बेस्ड सिस्टम की जमकर तारीफ की।
भारत की असली खूबसूरती उसके क्योस में है इंदिरा नूई के अनुसार, भारत और चीन के बीच सबसे बड़ा अंतर वहां की व्यवस्था का है। उन्होंने कहा कि चीन तुलनात्मक रूप से होमोजिनियस (एक जैसा) है, जिससे वहां विदेशियों के लिए ट्रैवल करना और रास्ते खोजना आसान है। वहीं, भारत अपनी अनिश्चितता और विविधता के लिए जाना जाता है। नूई ने कहा, भारत की अव्यवस्था एक ड्रग की तरह है। यदि आप इससे परिचित हैं और इसे पसंद करते हैं, तो आप बार-बार भारत आएंगे।
सड़कों का नजारा और संस्कृति नूई ने भारत की स्ट्रीट लाइफ का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कों पर गाड़ियों के साथ मवेशियों का घूमना आम बात है। जो विदेशी साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल पसंद करते हैं, उनके लिए भारत का अनुभव चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन, भारतीयों के लिए यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा है।
अमेरिका नहीं आती, तो CEO नहीं बन पाती इंदिरा नूई ने अमेरिका को दुनिया का सबसे बेहतरीन देश बताते हुए वहां के मेरिटोक्रेसी की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि वे भारत में ही रहतीं, तो शायद कभी इतनी बड़ी वैश्विक कंपनी की सीईओ नहीं बन पातीं। उनके मुताबिक, एक अप्रवासी का खाली हाथ अमेरिका आना और शीर्ष पद तक पहुंचना, यह अवसर केवल अमेरिका ही दे सकता है।
लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत चीन के विकास मॉडल की तारीफ करते हुए नूई ने कहा कि चीन ने केंद्रीकृत व्यवस्था के जरिए लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, लेकिन वहां लोकतंत्र की कमी है। भारत की धीमी प्रगति के पीछे का कारण भी यही है कि यहाँ हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। नूई ने कहा कि भारत में अदालतों का होना लोगों को सशक्त बनाता है, जो चीन की तुलना में भारत को एक बेहतर लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाता है।
Ex-Pepsi CEO Indira Nooyi on India and China:
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) July 2, 2026
China is relatively homogenous. It s easier to spend time in China than India as a visitor. India is going to be impossible if you like clean, orderly living. The beauty of India is in its chaos. If you like chaos, you go back. pic.twitter.com/uSRCeQOr0Y
आसमान का अचानक खून जैसा लाल होना: क्या यह किसी बड़े बदलाव का संकेत है?
WTC की जंग: श्रीलंका में गरजेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी
EPFO पोर्टल फिर से होगा चालू: क्या आपकी समस्याओं का होगा समाधान?
रील बनाने का शौक पड़ा भारी: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा
शाहरुख खान का अमेरिका में क्रिकेट सपना सच: LA में बना पहला नाइट राइडर्स स्टेडियम, जय शाह को कहा शुक्रिया
दिल्ली EV पॉलिसी 2026: अब प्रदूषण घटेगा और जेब होगी गर्म, जानिए सरकार का नया प्लान
अगर बेटी दोषी है, तो उसे भी वही सजा मिले जो केतन को मिली , केतन मर्डर केस में सिया के पिता का बड़ा बयान
होर्मुज संकट का भारत पर मामूली असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर हरदीप पुरी ने दी बड़ी सफाई
पहली बारिश में ही उधड़ी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की पोल, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे!
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, STF की कार्रवाई पर उठाए सवाल