उद्घाटन के महज 3 महीने बाद बदहाल स्थिति दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा को आसान बनाने के दावे के साथ शुरू किए गए 12,000 करोड़ रुपये के एक्सप्रेसवे पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को उद्घाटन किए जाने के बाद 15 अप्रैल को इसे जनता के लिए खोला गया था। लेकिन मॉनसून की पहली बारिश ने ही इस वर्ल्ड क्लास सड़क के दावों की हवा निकाल दी है।
वायरल वीडियो ने खोली दावों की पोल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्सप्रेसवे की बदहाली साफ दिख रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण न केवल गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति का दावा है कि उसने इन गड्ढों के कारण कई कारों को दुर्घटनाग्रस्त होते या बाल-बाल बचते देखा है।
अलाइनमेंट बिगड़ने से यात्रियों में हड़कंप वीडियो में दिख रहा है कि गड्ढों के कारण गाड़ियों का अलाइनमेंट तक बिगड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक एक-दूसरे को सचेत करने के लिए हाथ के इशारे करते नजर आ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि तीन महीने पुराना एक्सप्रेसवे अगर पहली बारिश में ही इस तरह टूटने लगे, तो यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, जांच की मांग यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सीधे तौर पर सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
एक उपयोगकर्ता ने लिखा, इतनी भारी भरकम लागत के बाद यह स्थिति शर्मनाक है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं, कुछ अन्य लोग इसे सरकारी धन की बर्बादी बता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग तकनीकी खामियों को मानवीय भूल मानते हुए सुधार पर जोर दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल आम जनता में भारी आक्रोश है।
अब देखना यह होगा कि क्या इस मामले पर कोई आधिकारिक कार्रवाई होती है या यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर जारी रखना पड़ेगा।
*12 हजार करोड़ रुपए से बने वर्ल्ड क्लास दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे को देख लीजिए। बरसाती सीजन शुरू होते ही गड्ढे बन गए हैं। गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया था। pic.twitter.com/dTM9fc7cYI
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 2, 2026
राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया कोहराम: 23 गेंदों में बरपाया कहर, टीम को दिलाई रोमांचक जीत
नर्मदा को बचाने के लिए MP सरकार का नमन मिशन , हर महीने होगी काम की सीधी समीक्षा
दमिश्क में दहला ‘पैलेस ऑफ जस्टिस’: कैफे में जोरदार धमाके से 5 की मौत, 16 घायल
चलती ट्रेन से दूसरी ट्रेन पर पत्थर फेंकती महिला का वीडियो वायरल, तोड़ दिया लोको पायलट का शीशा
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! - संजय राउत का तीखा हमला
रील का जुनून या मौत को दावत? बारिश में डांस कर रही युवती के पीछे से गुजरी तेज रफ्तार बस, वीडियो देख खौफ खा जाएंगे आप
वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाना बड़ी भूल? रवि शास्त्री के तीखे बोल से मचा हड़कंप
विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का इंतज़ार खत्म? बेटे की डेब्यू फिल्म से टकराने के आसार
बिहार: बक्सर में बारिश के पानी में तैरते मिले गोपनीय प्रश्नपत्र, शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
शराब की भट्टी से दुकान की दहलीज तक: सीता देवी की संघर्ष और कामयाबी की कहानी