8th Pay Commission: बच्चों की शिक्षा हुई महंगी, क्या बढ़ेगा CEA और हॉस्टल भत्ता? जानिए लेटेस्ट अपडेट
News Image

नई दिल्ली: आठवें वेतन आयोग के गठन की चर्चाओं के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बच्चों की शिक्षा से जुड़े भत्तों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग (DoPT) ने चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) और हॉस्टल सब्सिडी पर एक महत्वपूर्ण भूल सुधार पत्र (Corrigendum) जारी किया है।

क्या है वर्तमान स्थिति? DoPT के ताज़ा निर्देशों के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को प्रति बच्चा 2,812.50 रुपये प्रति माह यानी सालाना 33,750 रुपये तक का CEA मिलता है। वहीं, हॉस्टल सब्सिडी के तौर पर 8,437.50 रुपये प्रति माह या वास्तविक खर्च (जो भी कम हो) का प्रावधान है। यह नियम दो साल पहले 27,000 रुपये सालाना से बढ़ाकर तय किया गया था।

कर्मचारी संगठनों की बड़ी मांग ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉई फेडरेशन (AINPSEF) ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष इन अलाउंसेस में भारी बढ़ोतरी की वकालत की है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि आज के दौर में बढ़ती स्कूल फीस, किताबों के दाम, परिवहन और हॉस्टल का खर्च मौजूदा 33,750 रुपये की सीमा से कहीं अधिक निकल चुका है।

कितनी बढ़ोतरी चाहते हैं कर्मचारी? महंगाई की मार को देखते हुए फेडरेशन ने आठवें वेतन आयोग से मांग की है कि:

राहत की उम्मीद कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि अगर सरकार भविष्य में शिक्षा के वास्तविक खर्चों को कवर करना चाहती है, तो इन भत्तों का पुनर्गठन अनिवार्य है। आठवें वेतन आयोग से लाखों कर्मचारियों को उम्मीद है कि वह बढ़ती शिक्षा लागत को ध्यान में रखते हुए अपनी सिफारिशों में इन भत्तों को और अधिक व्यावहारिक बनाएंगे, जिससे अभिभावकों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हो सके।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अयोध्या में वकीलों का भारी बवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के खिलाफ FIR की मांग

Story 1

पैंट उतारकर हाथ में दे देता ... वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाने पर भड़के रवि शास्त्री, कहा- उसे तुरंत खिलाओ

Story 1

मुंबई: साकिनाका में खुला मैनहोल बना मौत का कुंआ , 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Story 1

क्या कांग्रेस छोड़ेंगे मनीष तिवारी? पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर पाकिस्तान पर ली सख्त स्टैंड

Story 1

शाहरुख खान का अमेरिका में क्रिकेट सपना सच: LA में बना पहला नाइट राइडर्स स्टेडियम, जय शाह को कहा शुक्रिया

Story 1

मौसम अपडेट: दिल्ली-मुंबई समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Story 1

Explainer: क्रिकेट में वाइड बॉल का पूरा गणित, जानिए ICC के सटीक नियम

Story 1

मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट: राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? अमित शाह की नई भूमिका पर भी चर्चा

Story 1

अटल टनल के पास मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो पिलर के सरियों में फंसी, एक पर्यटक की दर्दनाक मौत

Story 1

धनबाद पुलिस का अनोखा प्रयोग: 700 दागियों की परेड, अपराध की दुनिया छोड़ने की शपथ