नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में गुरुवार (2 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाची के बीच एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक हुई। यह मुलाकात भारत और जापान के बीच स्पेशल स्ट्रेटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप के एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
छोटी बहन का खास स्वागत प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाची का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें छोटी बहन कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि एक दूरदर्शी नेता के रूप में उनकी यह भारत यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
टेक्नोलॉजी और एआई में साझा विजन बैठक का मुख्य केंद्र टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप रहा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, जापान की प्रीसिजन टेक्नोलॉजी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता मिलकर वैश्विक एआई डेवलपमेंट को नई रफ्तार और पावर देंगे। इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी किया है।
10 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश आर्थिक मोर्चे पर भारत और जापान की साझेदारी और मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक साल में करीब 120 नए व्यावसायिक समझौते हुए हैं। इन समझौतों के जरिए भारत में 10 बिलियन डॉलर से अधिक का जापानी निवेश आएगा। ऑटोमोटिव से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, जापान भारत की ग्रोथ स्टोरी का एक भरोसेमंद साझेदार बना हुआ है।
डिफेंस और सुरक्षा पर बड़ा समझौता बैठक में केवल निवेश ही नहीं, बल्कि रक्षा सौदों पर भी मुहर लगी। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि भारत और जापान ने अपने पहले को-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर समझौता किया है। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, मजबूत सप्लाई चेन और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक पर जोर दोनों वैश्विक नेताओं ने फ्री, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक को अपनी साझा प्राथमिकता बताया है। 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत हुई यह बातचीत यह स्पष्ट करती है कि आने वाले समय में नई दिल्ली और टोक्यो के बीच राजनीतिक और रणनीतिक तालमेल और अधिक गहरा होगा।
#WATCH | Delhi: During press statement with Japanese PM Sanae Takaichi, Prime Minister Narendra Modi says, The India-Japan investment partnership is steadily strengthening. Over the past year, around 120 new business agreements have been concluded, which will bring over 10… pic.twitter.com/WCqNALBC8n
— ANI (@ANI) July 2, 2026
पूर्णिया यूनिवर्सिटी: 75% अटेंडेंस नहीं तो परीक्षा से बाहर, नए छात्रों को कुलपति की दो टूक चेतावनी
भारत-जापान साझेदारी का नया युग: AI और रक्षा तकनीक में साथ बढ़ेंगे दोनों देश
छोटी बहन हैं सनाए तकाइची: पीएम मोदी ने जापान के साथ बुना भविष्य का ताना-बाना
8 महीने का वादा, 19 महीने का इंतजार: ठाकुरगंज-चतरहाट रेल प्रोजेक्ट की कछुआ चाल से बढ़ी चिंता
ओडिशा को मिलेगी औद्योगिक उड़ान : 1.08 लाख करोड़ के निवेश से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एल्युमिनियम हब
लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन की खबर सुनकर सन्न रह गए सेबेस्टियन डेसाब्रे
रील बनाने का शौक पड़ा भारी: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा
दिल्ली EV पॉलिसी 2026: अब प्रदूषण घटेगा और जेब होगी गर्म, जानिए सरकार का नया प्लान
एक साइकिल, दो ड्राइवर और गजब का तालमेल: बच्चों का ये जुगाड़ जीत रहा है लोगों का दिल
वह उनकी पैंट उतार देता : वैभव सूर्यवंशी को नजरअंदाज करने पर भड़के रवि शास्त्री, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल