भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनका गुस्सा 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने को लेकर फूटा है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मौका न मिलने पर शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।
शास्त्री का तीखा बयान सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर चर्चा के दौरान रवि शास्त्री ने वैभव को न खिलाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, उसे खेलना चाहिए था। आयरलैंड की पिच और छोटे मैदान पर वह गेंदबाजों की धुनाई कर देता। वह उनकी पैंट उतार देता। शास्त्री का मानना है कि वैभव जिस तरह की फॉर्म में हैं, उन्हें बेंच पर बिठाना टीम के लिए नुकसानदेह है।
एक्स-फैक्टर हैं वैभव शास्त्री के मुताबिक, वैभव टीम इंडिया का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर हैं। उन्होंने कहा, 15 साल की उम्र में उस पर कोई मानसिक दबाव नहीं है। वह निडर होकर खेलता है। अगर वह शुरुआती ओवरों में टिक गया, तो विपक्षी टीम के लिए उसे रोकना नामुमकिन होगा। उसे जितनी जल्दी हो सके डेब्यू कराना चाहिए।
क्यों उठ रही है मांग? वैभव सूर्यवंशी ने हाल के दिनों में अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाया है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद आईपीएल 2026 में उन्होंने 776 रन बनाकर बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है।
फैंस और एक्सपर्ट्स हैरान आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के फ्लॉप रहने के बाद फैंस का गुस्सा और बढ़ गया है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक फॉर्म में चल रहे इस युवा बल्लेबाज को बेंच पर बैठाकर रखा जाएगा?
Is it finally time to unleash 15-year-old sensation Vaibhav Suryavanshi?
— The Virat Army (@TheViratArmy_18) July 2, 2026
Ravi Shastri is clear: ‘Let him play.’ No fear, no baggage, just pure talent and that X-factor we need. 💥
What’s your take on this? 💭#CricketTwitter #INDvENGpic.twitter.com/wPNZCcFU8f
अररिया: मानसून की पहली बारिश में ही तालाब बना कुआड़ी बाजार, दावों की खुली पोल
पहली ही बारिश में धूल चटा गया एक्सप्रेसवे: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
₹12,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: पहली ही बारिश में धंसी विश्वस्तरीय सड़क, विपक्ष ने खोला मोर्चा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, 50 लाख दर्शकों का आंकड़ा पार कर कायम किया नया कीर्तिमान
अयोध्या में वकीलों का भारी बवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के खिलाफ FIR की मांग
मुंबई में मौत को मात: दहिसर में नाले में गिरे व्यक्ति की जान बचाने के लिए पुलिस बनी देवदूत
असली या नकली? AI से बनी फोटो की पहचान करने के 5 अचूक तरीके
रामायणम्: ट्रेलर का 11 सेकेंड का वीडियो हुआ लीक , फैंस के गुस्से के बीच छिड़ा असली बनाम नकली का संग्राम!
भारत-जापान की नई एआई केमिस्ट्री: पीएम मोदी ने सनाए ताकाची को बताया छोटी बहन
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत: सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें