भारत और पाकिस्तान के बीच कथित शांति और संवाद की वकालत करने वाले 117 बुद्धिजीवियों का एक ओपन लेटर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस नाम के संगठन द्वारा जारी इस चिट्ठी पर भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 लोगों के हस्ताक्षर हैं। यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है जब सीमा पार से भारत को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
इस तीन पन्नों के पत्र में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को बहाल करने, उच्चायुक्तों (High Commissioners) की नियुक्ति करने, व्यापार फिर से शुरू करने और अटारी-वाघा बॉर्डर समेत बस सेवाओं को दोबारा चालू करने की मांग की गई है। पत्र में जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर भी बातचीत का आग्रह किया गया है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी चिट्ठी में आतंकवाद शब्द का कहीं भी उल्लेख नहीं है। भारत में बैठे इन कथित मानवतावादियों ने न तो पहलगाम जैसी आतंकी घटनाओं की निंदा की है और न ही उन 26 निर्दोष नागरिकों की मौत पर संवेदना जताई है, जिन्हें हाल ही में आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियों से छलनी कर दिया था।
सवाल यह उठ रहा है कि जो लोग खुद को बौद्धिक और मानवतावादी कहते हैं, वे पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद पर क्यों चुप हैं? जानकारों का कहना है कि यह कोई अचानक से उपजी वैचारिक एकता नहीं है, बल्कि दशकों से चल रही एक सोची-समझी कोशिश है। फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और मणिशंकर अय्यर जैसे नाम वर्षों से इसी संवाद की रट लगाए हुए हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करने वाले ये नेता अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।
यह चिट्ठी ऐसे समय में आई है जब अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन गन तैनात करनी पड़ रही है। जिन लोगों को पाकिस्तान से सांस्कृतिक और राजनयिक संबंध सुधारने की इतनी जल्दी है, वे शायद यह भूल चुके हैं कि भारत की सरकार और सुरक्षा एजेंसियां कूटनीति की शर्तें अपनी शर्तों पर तय करती हैं।
पाकिस्तान के मंत्री आज भी भारत को हाथ काटने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन शांतिदूत बने ये 61 भारतीय उन धमकियों को अनदेखा कर दोस्ती का हाथ बढ़ाने को कह रहे हैं। क्या यह मानवतावाद है या फिर आतंकवाद के सामने घुटने टेकने की तैयारी? यह सवाल आज हर भारतीय के मन में है।
*#DNAमित्रों | PM मोदी को चिट्ठी.. पाकिस्तान से बात करें.. वो 61 भारतीय कौन.. जो PAK परस्त हैं?..पहलगाम भुला दें.. आतंकी देश को गले लगा लें?
— Zee News (@ZeeNews) July 1, 2026
PAK प्रेमी क्लब के प्रेम पत्र का विश्लेषण#DNA #DNAWithRahulSinha #India #PMModi #Pakistan@RahulSinhaTV pic.twitter.com/PETphM4wnW
रसोई का जायका हुआ फीका: एक हफ्ते में ₹40 के पार पहुंचा प्याज, आम आदमी की थाली से गायब हुआ स्वाद
सबौर कॉलेज जमीन विवाद: प्रभारी प्राचार्य पर गिरी गाज, नए प्राचार्य ने संभाली कमान
पहले सैल्यूट, फिर पिता के चरण स्पर्श: जनरल धीरज सेठ ने संभाली सेना की कमान
पहली ही बारिश में डूब गई करोड़ों की योजना: अररिया-गलगलिया रेलवे अंडरपास बने तालाब
नादिया में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर हमला, बैठक के दौरान फेंके गए अंडे
मुंबई में मानसून का तांडव: वसई में बही कारें, नवी मुंबई में दो छात्राओं को लगा करंट
मैंगो जूस या गंदगी का घोंट? वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘अब बाजार का जूस पीना बंद’
मैक्सिको की जीत का 12वां खिलाड़ी : होटल के बाहर ड्रम बजाकर फैंस ने उड़ाई इक्वाडोर की नींद
कुएं के ऊपर मौत से खेल! एक हाथ पर लटका युवक, बैलेंस देख थम गईं लोगों की सांसें
मैंगो जूस का वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप: फर्श पर पड़ा ‘पल्प’ और नंगे पैर काम करते लोग