भागलपुर: सबौर कॉलेज की 39 डिसमिल जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई विवाद की जानकारी समय पर न देने और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है।
प्रभारी प्राचार्य पर गिरी गाज विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कॉलेज परिसर की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा होने की खबरें थीं, जिससे कॉलेज में चल रहे रूसा (RUSA) के विकास कार्य भी बाधित हुए। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य ने इस गंभीर मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को समय रहते नहीं दी। इस लापरवाही के मद्देनजर सिंडिकेट की बैठक में उन्हें हटाने का फैसला लिया गया।
नए प्राचार्य ने संभाली मोर्चा मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा को सबौर कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पद संभालते ही प्रो. झा ने जमीन से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के इस्टेट अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया है।
सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त कॉलेज परिसर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रो. झा ने स्टाफ काउंसिल के साथ बैठक की है। इसके तहत पूरे कॉलेज परिसर में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप या विवादित गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।
डीएम से पैमाइश रद्द करने की मांग प्रो. झा ने सबौर अंचलाधिकारी (CO) के आदेश का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि अंचलाधिकारी ने बिना कॉलेज प्रशासन को सूचित किए विवादित जमीन की पैमाइश का आदेश जारी कर दिया, जबकि मामला अदालत में विचाराधीन है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि यह जमीन 40 वर्षों से कॉलेज का हिस्सा है और इस पर एकपक्षीय डिक्री हासिल की गई है।
जांच पर सबकी नजर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन ने अब इस मामले को कानूनी स्तर पर मजबूती से लड़ने की तैयारी कर ली है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अदालत में मामले की पैरवी की जा रही है। अब सबकी निगाहें जिलाधिकारी के अगले कदम और पैमाइश आदेश पर होने वाली समीक्षा पर टिकी हैं। यह मामला सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही के लिहाज से बेहद संवेदनशील बन चुका है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: CCTV में कैद हुई पत्थरबाजी, TMC सांसद ने सरकार को घेरा
महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार: मेदांता अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज
भिखारी के भेस में छिपा था 55 करोड़ का खजाना , असम पुलिस ने पकड़ा इंटरनेशनल गोल्ड रैकेट का मोहरा
बाबा बूढ़ानाथ में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य सरकारी पूजा के साथ शुरू हुआ दिन
पूर्णिया का बाड़ीहाट गणेश मंदिर: जहां दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मुरादें
मैक्सिको की जीत का 12वां खिलाड़ी : होटल के बाहर ड्रम बजाकर फैंस ने उड़ाई इक्वाडोर की नींद
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का विवादित बयान: क्या टीम इंडिया में अनबन की शुरुआत?
सस्ता हुआ हवाई सफर: बिना भारी सामान के यात्रा करने वालों के लिए इंडिगो का नया लाइट फेयर
जुलाई की बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल के बाद सिलेंडर भी सस्ता, आम जनता की जेब पर बोझ कम
विजया मेहता: भारतीय रंगमंच की वो ध्रुव तारा , जिसने नाना पाटेकर जैसे दिग्गजों को गढ़ा