भारतीय कला जगत के लिए एक युग का अंत हो गया है। आधुनिक मराठी थिएटर की नींव रखने वालीं और सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रख्यात डायरेक्टर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर विजया मेहता का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रंगमंच की दुनिया में बाई के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।
4 नवंबर 1934 को बड़ौदा में जन्मीं विजया मेहता का जीवन कला को समर्पित था। मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद उन्होंने इब्राहिम अल्काज़ी और आदि मर्ज़बान जैसे दिग्गजों से अभिनय की बारीकियां सीखीं। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने पीछे जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
1960 के दशक में जब भारतीय थिएटर एक बदलाव की ओर देख रहा था, तब विजया मेहता ने विजय तेंदुलकर, डॉ. श्रीराम लागू और अरविंद देशपांडे के साथ मिलकर ऐतिहासिक थिएटर ग्रुप रंगायन की स्थापना की। यह मंच प्रयोगधर्मी और पैरेलल थिएटर का केंद्र बना, जिसने मराठी रंगमंच को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।
विजया मेहता का नाम अक्सर नाना पाटेकर के साथ सम्मान से लिया जाता है। नाना को तराशने का काम बाई ने ही किया था। हमीदाबाईची कोठी जैसे नाटकों में उन्हें निर्देशित कर उन्होंने नाना को किरदार में डूबना सिखाया। नाना पाटेकर उन्हें अपना सबसे बड़ा गुरु मानते थे और पिछले साल उनके 90वें जन्मदिन पर भी वे खास तौर पर उनसे मिलने पहुंचे थे।
उनकी मेंटरशिप का लोहा सिर्फ नाना पाटेकर ही नहीं, बल्कि अनुपम खेर, नीना कुलकर्णी, विक्रम गोखले और भारती आचरेकर जैसे तमाम दिग्गज मानते हैं। अनुपम खेर ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारतीय रंगमंच का सबसे बेहतरीन मस्तिष्क बताया। अभिनय के क्षेत्र में पार्टी और कलयुग जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी हमेशा याद की जाएगी।
विजया मेहता का निधन मराठी फिल्म जगत के लिए एक और गहरा घाव है। हाल के कुछ वर्षों में इंडस्ट्री ने विजय कदम और विक्रम गोखले जैसे दिग्गज कलाकारों को खोया है। विक्रम गोखले ने अपनी अंतिम फिल्म गोदावरी के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया था। अब विजया मेहता के जाने से मराठी रंगमंच और सिनेमा की एक पूरी स्वर्णिम पीढ़ी मानो इतिहास के पन्नों में सिमट गई है। कला जगत आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है।
VIJAYA MEHTA- THE ICONIC LEGEND! 💔
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 30, 2026
Deeply saddened to learn about the passing of #VijayaMehta. One of the finest theatre minds India has ever produced, an exceptional filmmaker, and above all, a remarkable human being.🥹🥹
I had the privilege of working with Vijaya Bai in Rao… pic.twitter.com/lnyOZajOLZ
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू या वर्ल्ड कप विनर्स का दबदबा? श्रेयस अय्यर की दो टूक ने बढ़ाई हलचल
सिलाई मशीन से दुकान तक: बिजली देवी ने बदली किस्मत, जीविका बनी उम्मीद की किरण
केतन अग्रवाल मर्डर केस: क्या गुनहगार तक पहुंचाएगी गेट एनालिसिस तकनीक? जानें कैसे काम करती है ये फॉरेंसिक साइंस
वो टीम के लिए नहीं, सिर्फ खुद के लिए खेले... इंग्लैंड सीरीज से पहले दिग्गज का तिलक वर्मा पर बड़ा हमला
क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टाल रहे हैं गंभीर और अय्यर? टीम इंडिया में अंदरूनी कलह के संकेत!
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड का प्लान तैयार, क्या पहले टी-20 में होगा बड़ा उलटफेर?
वन मैन आर्मी का दर्द: अनिल अग्रवाल ने बताया क्यों हाथ से निकल गई बड़ी डील
एमबापे का मैजिकल शो: स्वीडन को रौंदकर फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, नॉकआउट में बने रिकॉर्ड के बादशाह
बर्थराइट सिटिज़नशिप: US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का प्लान किया फेल, लाखों भारतीय परिवारों को मिली बड़ी राहत
राहत की खबर: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 180 रुपये की बड़ी कटौती, डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी भी खत्म