आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी स्पाई-थ्रिलर फिल्म अल्फा के प्रमोशन में पूरी तरह जुटी हुई हैं। इस बीच, कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में उनकी मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाने वाली आलिया ने शो में जाने को लेकर हुए एक तीखे सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
क्यों पहुंचीं आलिया अनफिल्टर्ड शो में? जयपुर की जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में फिल्म प्रमोशन के दौरान एक छात्र ने आलिया से सीधा सवाल पूछा कि उन्होंने समय रैना के बेहद अनफिल्टर्ड और कॉन्ट्रोवर्शियल शो में जाने का फैसला क्यों किया। तभी ऑडियंस के बीच से किसी ने चिल्लाकर कहा, पैसे के लिए।
आलिया का मजेदार पलटवार इस टिप्पणी पर आलिया ने बिल्कुल भी बुरा नहीं माना, बल्कि अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ तुरंत जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, किसने बोला ये? किसी गरीब आदमी ने। आलिया की इस हाजिरजवाबी ने वहां मौजूद छात्रों का दिल जीत लिया और पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। खुद समय रैना ने भी मजे लेते हुए इस क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, हाहाहा फुल किल। फैंस भी कमेंट्स में आलिया की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, समय रैना के साथ रहने के साइड इफेक्ट्स, तो दूसरे ने कहा कि आलिया पूरी तरह से किलिंग मोड में हैं।
अल्फा को लेकर उत्साह बता दें कि अल्फा यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और स्पाई यूनिवर्स के प्रशंसकों को इस नई कहानी का बेसब्री से इंतजार है।
*Alia Bhatt Looking Absolutely Beautiful ❤️ can t believe she is a Mother now 💟
— POSITIVE FAN (@POSITIVEFANN) June 30, 2026
And Yes .....
Samay Raina Ke Sath Rehene ke Side Effets 😭😂 pic.twitter.com/XhBrDSWMNG
घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान: बिहार में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का डबल अलर्ट
पानी में केमिकल मिलाते ही बन गया ‘दूध’! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, FSSAI पर जांच का दबाव
वेनेज़ुएला से लौटा भारतीय नाविक का शव: शरीर से गायब मिले हृदय, दिमाग और फेफड़े, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार: मेदांता अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज
1 जुलाई से लागू हुआ वीबी-जी राम-जी अधिनियम: अब 125 दिन काम, बढ़ी मजदूरी, जानें सबकुछ
डिजिटल इंडिया के 11 साल: तकनीक से बदली देश की तकदीर, वैश्विक स्तर पर भारत बना डिजिटल लीडर
भारत-पाक के रिश्तों में बड़ी हलचल: 117 दिग्गजों ने मोदी-शहबाज को लिखी चिट्ठी, शांति बहाली की 11 मांगें
बाबा बूढ़ानाथ में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य सरकारी पूजा के साथ शुरू हुआ दिन
सिलाई मशीन से दुकान तक: बिजली देवी ने बदली किस्मत, जीविका बनी उम्मीद की किरण
मोदी कैबिनेट का बड़ा धमाका: दिल्ली को मिलेगी सुरंग, यूपी को हाईवे; ₹14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी