कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के खिलाफ विरोध का एक नया और आक्रामक दौर शुरू हो गया है। अभिषेक बनर्जी के आवास पर पथराव की घटना के बाद, अब पार्टी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को निशाना बनाया गया है। मोईत्रा के ऑफिस पर अंडे और सड़े बैंगन फेंके गए, जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है।
सांसद ने पुलिस पर लगाए निष्क्रियता के आरोप महुआ मोईत्रा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 1:02 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वे अपने ऑफिस के अंदर कैद नजर आ रही हैं। सांसद का आरोप है कि भाजपा के गुंडे उन पर हमला कर रहे हैं और वहां मौजूद पश्चिम बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने इस घटना पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, एमके स्टालिन और अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेताओं को टैग किया है।
मैं ऑफिस में एक घंटे से कैद हूं वीडियो में मोईत्रा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे पिछले एक घंटे से अपने ही कार्यालय में कैद हैं। उन्होंने दावा किया कि बाहर सीआरपीएफ के जवान खड़े हैं, लेकिन वे भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वीडियो में खिड़की के बाहर भीड़, वाहन और उपद्रव का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
बंगाल की राजनीति का नया एग थेरेपी ट्रेंड सोशल मीडिया पर इस घटना ने सियासी भूचाल ला दिया है। कुछ यूजर्स इस हमले को बंगाल चुनाव 2026 के बाद टीएमसी नेताओं के लिए एग थेरेपी करार दे रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं, अगले 5 साल तक बंगाल में टीएमसी नेताओं को बस अंडे ही मिलेंगे।
सड़े बैंगन से हुआ हमला सिर्फ अंडे ही नहीं, बल्कि उपद्रवियों ने सड़े हुए बैंगन का भी इस्तेमाल किया है। महुआ मोईत्रा ने दावा किया है कि अंडे और बैंगन सीधे उन तक पहुंचे, जिसके कारण उनकी साड़ी भी खराब हो गई। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि जो भी उन पर अंडे फेंकेगा, वे उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई (FIR) करेंगी, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने उनकी सुरक्षा और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*Currently being attacked by @bjp4india goons with @wbpolice watching on.@MamataOfficial @RahulGandhi @akhliesh @supriya_sule @mkstalin @ArvindKejriwal pic.twitter.com/eD2gYU0NPx
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संतों का क्रांतिकारी तेवर: बोले- अब ओम शांति नहीं, ओम क्रांति का वक्त है
मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: शहर बना तालाब , मच्छरों का आतंक
एम्बाप्पे का तूफानी जलवा: स्वीडन को रौंदकर फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, अब अगली चुनौती पैराग्वे
पति के ताने और दहेज की जिद: मायके में विवाहिता ने दी जान, 2 करोड़ की प्रॉपर्टी का विवाद गहराया
महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला: TMC सांसद ने BJP समर्थकों पर मढ़ा आरोप, पुलिस पर बरसीं
दीवारों में कैश, जमीन के नीचे सोना: इराक में 47 नेताओं के ठिकानों पर छापे, 2700 करोड़ का खजाना जब्त
उसे मौका मिलना मुश्किल है... वैभव सूर्यवंशी पर चेतेश्वर पुजारा का चौंकाने वाला बयान
लेडीज के नाम पर यश का शो : टॉक्सिक के नए टीजर पर भड़के फैंस, बोले- ये तो क्रिंजफेस्ट है!
कटिहार: उम्मीदों के साथ खुले 7 नए डिग्री कॉलेज, पहले ही दिन प्रशासनिक लेटलतीफी की भेंट चढ़ी पढ़ाई
चेतेश्वर पुजारा को मिला क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान , MCC की मानद सदस्यता पर भावुक हुए दिग्गज बल्लेबाज