पूर्णिया: धमदाहा थाना क्षेत्र के दक्षिण ठाकुरबाड़ी टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। नवगछिया निवासी 25 वर्षीय रिंकी देवी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शादी के दो साल बाद शुरू हुआ जहर मृतका की शादी 2019 में रंजन भगत के साथ हुई थी। शुरुआत के दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए रिंकी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तानों और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर रिंकी अपने मायके में रहने को मजबूर हो गई थी।
अचानक पहुंचा पति और फिर हुआ अंत परिजनों का कहना है कि सोमवार को पति रंजन बिना किसी सूचना के धमदाहा स्थित ससुराल पहुंच गया। वहां पहुँचते ही उसने रिंकी को फिर से ताने देने शुरू कर दिए और विवाद बढ़ गया। इस मानसिक प्रताड़ना से व्यथित होकर रिंकी ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया।
बेटे के जन्म के बावजूद नहीं बदला पति का रवैया रिंकी के भाई ने बताया कि रिंकी का एक छोटा बेटा है। परिजनों को उम्मीद थी कि बेटे के जन्म के बाद ससुराल वालों का मन बदलेगा, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। कई बार पंचायतें भी हुईं, पर पति की आदतों में कोई सुधार नहीं आया। अब चर्चा है कि विवाद के पीछे 2.05 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी का अहम रोल हो सकता है।
पुलिस ने शुरू की जांच धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों से लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
परिजनों में कोहराम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग इस घटना से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि रिंकी को न्याय मिल सके। आरोपी पति के फरार होने की भी खबर है।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का विवादित बयान: क्या टीम इंडिया में अनबन की शुरुआत?
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों का झुंड; कैमरा ट्रैप में कैद हुई हलचल
जमकर चला 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी का जादू, कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हुए AI+ के ये दमदार फोन्स
बाल-बाल बची जान: छत से कूदने की कोशिश पड़ी भारी, मौत को चकमा देकर लौटा ये शख्स!
पूर्णिया GMCH में आज स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: गायनी और पीडियाट्रिक में अतिरिक्त डॉक्टर्स तैनात
बर्थराइट सिटिज़नशिप: US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का प्लान किया फेल, लाखों भारतीय परिवारों को मिली बड़ी राहत
NEET पेपर लीक का नया विवाद: AI से बना फर्जी पेपर, NTA ने दी चेतावनी
सबौर कॉलेज जमीन विवाद: प्रभारी प्राचार्य पर गिरी गाज, नए प्राचार्य ने संभाली कमान
मैंगो जूस का वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप: फर्श पर पड़ा ‘पल्प’ और नंगे पैर काम करते लोग
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: CCTV में कैद हुई पत्थरबाजी, TMC सांसद ने सरकार को घेरा