साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर लेडीज एंड लेडीज हाल ही में रिलीज हुआ, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक सराहना बटोरने के बजाय विवादों में घिर गया है। इस टीजर का उद्देश्य नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी मुख्य महिला कलाकारों से दर्शकों को रूबरू कराना था, लेकिन नतीजा दर्शकों की नाराजगी के रूप में सामने आया है।
नाम महिलाओं का, पर स्क्रीन पर सिर्फ यश का दबदबा फिल्म के पिछले प्रोमो में यश को ही सारा स्पेस देने पर फैंस ने सवाल उठाए थे। अब महिलाओं पर केंद्रित इस टीजर में भी वही कहानी दोहराई गई है। प्रशंसकों का कहना है कि बावजूद इसके कि टीजर लेडीज के लिए था, पूरा फोकस यश पर ही रहा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तंज कसा, इन्होंने महिलाओं के नाम पर जारी टीजर में भी यश को ही सबसे ज्यादा समय दिया है। यह विडंबना की हद है।
महिला निर्देशक की सोच पर उठे सवाल फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास पर भी सोशल मीडिया यूजर्स जमकर निशाना साध रहे हैं। दर्शकों को इस टीजर में किसी महिला की संवेदनशीलता कहीं नहीं दिखी। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म में महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के तौर पर दिखाया गया है और यह पूरी तरह मेल गेज (पुरुषवादी नजरिए) को ध्यान में रखकर बनाई गई है। एक यूजर ने लिखा, मुझे यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इसे किसी महिला ने निर्देशित किया है।
अश्लीलता और डायलॉग्स पर भारी विवाद टीजर के दृश्यों और उसमें इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक डायलॉग्स ने सेंसर बोर्ड की सक्रियता पर भी चर्चा छेड़ दी है। फिल्म के आखिरी डायलॉग पर लोग खासे नाराज हैं। दर्शकों ने इसे सॉफ्ट पोर्न और घटिया विज्ञापन करार दिया है। रेडिट और एक्स (ट्विटर) पर लोग इसे क्रिंजफेस्ट बता रहे हैं और यश द्वारा पर्दे के पीछे से फिल्म को खुद निर्देशित करने की अटकलें भी लगा रहे हैं।
क्या यश खुद ही कर रहे हैं सब? सोशल मीडिया पर यश की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा, वे खुद को इंटरनेशनल स्टार मानते हैं, इसलिए शायद उन्होंने खुद ही फिल्म लिखी, निर्देशित की, एडिटिंग की और मार्केटिंग भी खुद ही संभाल रहे हैं। कुल मिलाकर, टॉक्सिक का यह नया टीजर फैंस को लुभाने के बजाय फिल्म को लेकर नकारात्मकता फैलाने वाला साबित हो रहा है। 26 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब अपनी कहानी से ज्यादा अपने विवादित कंटेंट के लिए चर्चा में है।
💀:#ToxicTheMovie s Biggest Problem
— Tod Cinematic (@TodCinematic) July 1, 2026
I feel that the biggest obstacle for #ToxicTheMovie will be that #CBFC will trim or delete its bold and intimate scenes 🤯
Even the glimpses look extraordinarily bold and I am sure that #CBFC will create problems for the movie to have its… pic.twitter.com/uG1pBcXDmH
तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना की चुप्पी टूटी: बोले- मेरी बीवी है, प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं?
विवेक एक्सप्रेस में मनचले की गंदी हरकत: युवती ने वीडियो बनाकर सिखाया सबक, रेलवे ने लिया एक्शन
रामराज्य कोष और डिजिटल ठगी: राम मंदिर चंदे के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल?
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, हैरी ब्रूक की चेतावनी- हमने खास तैयारी की है
क्या कल्कि 2 में दिखेगी आलिया-प्रभास की जोड़ी? एक्टर के एक पोस्ट ने मचाई खलबली
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 14 हजार करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, बदलेगी दिल्ली-यूपी की तस्वीर
हिमाचल में मानसून का तांडव: शिमला-मंडी हाईवे बंद, 45 सड़कें ठप और कई जिलों में बिजली गुल
नाविक की मौत के बाद शव से गायब हुए अंग; पत्नी का नाम तक बदला, मर्चेंट नेवी में बड़ी साजिश की आशंका
राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का तीखा प्रहार: मुसलमान होता तो अब तक एनकाउंटर हो गया होता
मोदी कैबिनेट का बड़ा धमाका: दिल्ली को मिलेगी सुरंग, यूपी को हाईवे; ₹14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी