नई दिल्ली: सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही रुपाली दीक्षित नाम की युवती के साथ एक युवक ने बेहद शर्मनाक व्यवहार किया। चलती ट्रेन में अश्लील इशारे करने वाले इस मनचले को युवती ने न केवल टोका, बल्कि अपने मोबाइल में उसकी करतूत कैद कर उसे बेनकाब भी कर दिया।
क्या है मामला? घटना विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15228-SMVT एक्सप्रेस) की है। पीड़ित युवती रुपाली दीक्षित ने बताया कि जब वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थीं, तब इंजन से सटे जनरल कोच में सवार एक युवक उन्हें देखकर अश्लील और भद्दे शारीरिक इशारे करने लगा। युवती ने उसे बार-बार चेतावनी दी, लेकिन युवक अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आया।
युवती का साहस और रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया युवती ने डरने के बजाय सूझबूझ दिखाई और अपने फोन से आरोपी का वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रेल मंत्रालय और आरपीएफ को टैग किया। वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया।
आरपीएफ हावड़ा डिवीजन को सौंपी गई जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने तत्काल संज्ञान लिया। शिकायत संख्या (ER-816) दर्ज कर इसे हावड़ा डिवीजन को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। आरपीएफ ने पुष्टि की है कि आरोपी की पहचान और धर-पकड़ के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर आम जनता का गुस्सा भड़क उठा है। लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। महिला यूजर्स का कहना है कि ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों की वजह से ही सार्वजनिक यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल बनता है।
यह घटना स्पष्ट करती है कि अब महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए चुप्पी साधे रहने के बजाय मुखर हो रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों को सीधे कानून के कठघरे में खड़ा कर रही हैं। अब सभी की निगाहें आरपीएफ की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Today I was travel in Vivek Express when I Stand at coach door ,this guy behave badly and giving me sign of Sexual .He was Travelling in a 15228- SMVT Express in 2nd General coach from Engine and now he was reaching to Dankuni Jn.@RailMadad @RailMinIndia @RailwaySeva @RPF_INDIA pic.twitter.com/bMp4J61Czg
— Rupali Dixit 🇮🇳 (@GhumakkadLaali) June 29, 2026
इंग्लैंड में गरजे वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, नेट्स पर बरसाए छक्के-चौके; डेब्यू की उठी मांग
40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?
5 मिनट बचाने की जल्दबाजी में मौत से सामना: रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, ट्रेन ने उड़ाए परखच्चे
रेस्टोरेंट में लंच कर रही थीं महुआ मोइत्रा, अचानक बाहर से होने लगी अंडों की बारिश; TMC सांसद का भाजपा पर गंभीर आरोप
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: दिल्ली में टनल और यूपी को मिलेगा नया हाईवे, 14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
राम मंदिर चंदा चोरी पर ओवैसी का तीखा प्रहार, बोले- मुसलमान होता तो अब तक एनकाउंटर हो गया होता
सस्ता हुआ हवाई सफर: बिना भारी सामान के यात्रा करने वालों के लिए इंडिगो का नया लाइट फेयर
वेनेजुएला से आया नाविक का खाली शव : दिल, दिमाग और फेफड़े गायब, अंग तस्करी की आशंका
हिमाचल में मानसून का तांडव: शिमला-मंडी हाईवे बंद, 45 सड़कें ठप और कई जिलों में बिजली गुल
नारियल चोर की फजीहत : चलती वैन से फल चुराने की कोशिश पड़ी भारी, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी