बॉक्स ऑफिस पर वेलकम टू द जंगल का जलवा बरकरार है। फिल्म न केवल शानदार कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत रही है। इस सफलता के बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है।
अक्षय कुमार ने फिल्म की इस कामयाबी का सारा श्रेय फिल्म के दो सीनियर कलाकारों- फरीदा जलाल और किरण कुमार को दिया है। अक्षय का मानना है कि इन दिग्गजों के आशीर्वाद के बिना यह मुकाम हासिल करना मुमकिन नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि दर्शकों से मिल रहा यह बेपनाह प्यार इन्हीं बुजुर्गों की दुआओं का नतीजा है।
अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक बेहद खास और अनदेखी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, अगर एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर है, तो मेरे लिए यह तस्वीर लाखों के बराबर है। फरीदा जी और किरण सर जैसे सीनियर कलाकारों के आगे मैं सम्मान से सिर झुकाता हूं। एक्टर ने पूरी टीम की ओर से दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी बात जय महाकाल के साथ समाप्त की।
अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक वैश्विक स्तर पर 120 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए यह जल्द ही सुपरहिट का आधिकारिक टैग हासिल कर लेगी।
फिल्म की सफलता में केवल अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों की कॉमेडी का भी बड़ा हाथ है। इन सितारों ने अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों को थियेटर में खूब गुदगुदाया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लगातार टिके रहना इसकी सफलता की कहानी खुद बयां कर रहा है।
If a picture is worth a thousand words, this one for me is worth millions.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 1, 2026
Badi bi sahi keh rahi hai… THANK YOU is very small in front of what I feel right now.
While I am indebted to every single soul connected to Welcome to the Jungle, I bow down in gratitude to seniors like… pic.twitter.com/K8SGxuuTIg
महुआ मोईत्रा के घर पर हमला: अंडे और सड़े बैंगन से हुआ विरोध , टीएमसी सांसद ने शेयर किया हैरान करने वाला वीडियो
चलती गाड़ी से नारियल चुराने की कोशिश पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर पोपट होते ही वायरल हुआ वीडियो
गली में तेज रफ्तार बाइक का कहर: मासूम बच्चे को उड़ाया, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
वायरल वीडियो: फैंस की हूटिंग से शर्मिंदा हुए वैभव सूर्यवंशी, हूडी से छिपाया चेहरा
बीवी से झगड़ा और गहरी सोच में डूबा गोरिल्ला: दार्शनिक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
वेनेज़ुएला से लौटा भारतीय नाविक का शव: दिमाग-दिल-फेफड़े गायब, शरीर बना खोखला
पहली ही बारिश में डूब गई करोड़ों की योजना: अररिया-गलगलिया रेलवे अंडरपास बने तालाब
पानी मांग रही महिला को विधायक ने थमाई 10 रुपये की बोतल, वीडियो वायरल
विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर की चमकी किस्मत, दिल्ली प्रीमियर लीग में मिली नई टीम
मोदी कैबिनेट का बड़ा धमाका: दिल्ली को मिलेगी सुरंग, यूपी को हाईवे; ₹14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी