बांका मंडी में इन दिनों फसलों की गुणवत्ता से ज्यादा चर्चा परिवहन व्यवस्था की है। विक्रमशिला सेतु के बंद होने से माल ढुलाई का रास्ता लंबा हो गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट खर्च में भारी इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर अब अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की कीमतों पर पड़ने लगा है।
परिवहन का बदला रूट और बढ़ी लागत बांका को अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की आपूर्ति मुख्य रूप से पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता से होती है। पहले सारा माल भागलपुर के विक्रमशिला सेतु से होकर आता था, लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब ट्रकों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे न केवल समय ज्यादा लग रहा है, बल्कि ईंधन की खपत और भाड़ा भी बढ़ गया है।
महंगाई की आहट व्यापारियों का कहना है कि ढुलाई का अतिरिक्त खर्च फिलहाल थोक और खुदरा दरों में समाहित (adjust) किया जा रहा है। हालांकि अभी खाद्यान्न की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ना तय है। व्यापारियों के अनुसार, परिवहन लागत बढ़ने का बोझ अंततः ग्राहकों की जेब पर ही पड़ेगा।
बांका मंडी: आज का ताजा भाव (प्रति क्विंटल) बुधवार को मंडी में फसलों की आवक सामान्य रही, जिससे कीमतों में कोई बड़ा उछाल नहीं दिखा:
बाजार का भविष्य: मानसून और रास्ते पर टिकी नजर फिलहाल मंडी विशेषज्ञ बाजार की दिशा को लेकर सतर्क हैं। कारोबारियों का मानना है कि मंडी का भविष्य दो प्रमुख कारकों पर टिका है—पहला, आने वाले दिनों में कृषि उत्पादों की आवक की स्थिति और दूसरा, परिवहन मार्ग का सामान्य होना। साथ ही, बदलते मौसम का मिजाज भी कीमतों को प्रभावित कर सकता है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
वैभव सूर्यवंशी के सवाल पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, दिया विवादित बयान
गोल्डन बूट की जंग: मेसी-एम्बाप्पे में कांटे की टक्कर, हालैंड भी रेस में शामिल
कश्मीर के स्कूलों में गर्मी का सितम: 14 दिनों की छुट्टियों का ऐलान, जानें कब तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
वीआईपी प्रोटोकॉल तोड़ खेत में जा पहुंचे केंद्रीय मंत्री: किसानों के साथ बैठकर खाया ज्वार रोट्टा
अपराध की उम्र 16? नाबालिग अपराधियों पर सख्त कानून की तैयारी में फडणवीस सरकार
अंबाला: 21 घंटे तक मौत से जंग लड़ता रहा 4 साल का मासूम, बोरवेल से मिली निर्भय के शव की दुखद खबर
कटिहार में उमस का कहर: बारिश का अलर्ट फिर भी राहत की उम्मीद कम, जानें अगले 4 दिनों का हाल
ट्रेन में सफर के दौरान महिला से अश्लील हरकत: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग
अखिलेश का जन्मदिन और 53 फीट का केक: मुरादाबाद में रुचि वीरा के शक्ति प्रदर्शन के मायने
FIFA 2026: फ्रांस का विजय रथ जारी, एमबाप्पे ने भरी मेसी के रिकॉर्ड को तोड़ने की हुंकार