इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव की मांग उठ रही है। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की वकालत कर रहे हैं। हालांकि, पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर का रुख काफी आक्रामक नजर आया।
नाम सुनते ही खोया आपा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के बारे में सवाल किया, तो श्रेयस अय्यर भड़क उठे। उन्होंने अनसुना करते हुए कहा, मैं ऐसा कुछ भी नहीं देख रहा हूं। मुझे सच में पता ही नहीं है। मैं न तो कोई न्यूज फॉलो करता हूं और न ही इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता हूं।
फैंस ने बताया घमंडी श्रेयस अय्यर का यह अंदाज क्रिकेट प्रेमियों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर फैंस ने कप्तान को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें घमंडी तक करार दे दिया है। फैंस का मानना है कि एक कप्तान को अपने देश के उभरते हुए टैलेंट के बारे में जानकारी होनी चाहिए और उसे सम्मान देना चाहिए।
कॉम्बिनेशन पर क्या बोले कप्तान? वैभव के डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर अय्यर ने कहा, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है। टीम कॉम्बिनेशन एक निजी मामला है, जिसे हम बाहर साझा नहीं कर सकते। वैभव निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, लेकिन फिलहाल हमें अपनी टीम के मौजूदा खिलाड़ियों, जिन्होंने पिछला विश्व कप जीता है, उनका आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत है।
टीम का बचाव अय्यर ने स्पष्ट किया कि टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी ने मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन करना फिलहाल टीम की प्राथमिकता है ताकि वे आने वाले टूर्नामेंटों में टीम को मजबूती दे सकें। अब देखना होगा कि फैंस की नाराजगी और वैभव के बढ़ते दबाव के बीच टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है।
Shreyas Iyer’s controversial statement when asked about the hype around Vaibhav Suryavanshi: “I’m not seeing anything hype like that. I don’t use Instagram, I don’t follow social media, and I don’t watch all that news.”👀 pic.twitter.com/ZihWexYie1
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 30, 2026
Lock UPP 2: शिवांगी जोशी का टूटा दिल, तो गोविंदा के अफेयर्स पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी
वो टीम के लिए नहीं, सिर्फ खुद के लिए खेले... इंग्लैंड सीरीज से पहले दिग्गज का तिलक वर्मा पर बड़ा हमला
हमने जाल बिछा लिया है : वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा
सहरसा मंडी अपडेट: चावल की चमक बरकरार, मक्का-गेहूं की चाल सुस्त
चलती गाड़ी से नारियल चुराने की कोशिश पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर पोपट होते ही वायरल हुआ वीडियो
किशनगंज पर मौसम का डबल अटैक : तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, ठनका का खतरा बढ़ा
भूकंप की त्रासदी में मददगार फरिश्ता बना भारत: वेनेजुएला बोला- थैंक यू इंडिया
वर्ल्ड कप से बाहर होते ही भड़के फैंस, एयरपोर्ट पर कोच के खिलाफ लगे Hong Out के नारे
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का विवादित बयान: क्या टीम इंडिया में अनबन की शुरुआत?
थिएटर की दिग्गज विजया मेहता का 92 वर्ष की आयु में निधन, भारतीय कला जगत में शोक की लहर