पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ जन-आक्रोश चरम पर है। रावलकोट समेत प्रांत के कई हिस्सों में पिछले 22 दिनों से हजारों लोग सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधे तौर पर आजाद होने का ऐलान कर दिया है।
PoJK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रावलकोट के ईदगाह ग्राउंड में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए स्थानीय नेताओं और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि PoJK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरदार अमन खान ने कहा कि अब इस क्षेत्र को पाकिस्तान के नियंत्रण में नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान को इस इलाके की जरूरत है, न कि इलाके के लोगों को पाकिस्तान की।
आसिम मुनीर को मानने से इनकार विरोध-प्रदर्शन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अपना सेना प्रमुख मानने से साफ इनकार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे किसी भी तानाशाह के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। 9 जून से एलओसी (LoC) के पास जारी धरना पाकिस्तान सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
खाने-पीने की किल्लत और भारत की ओर झुकाव प्रदर्शन को दबाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने PoJK में खाने-पीने की चीजों और जरूरी सामानों की आपूर्ति रोक दी है। इस दमनकारी कदम के जवाब में सरदार अमन खान ने चेतावनी दी है कि यदि यह नाकेबंदी जारी रही, तो वे मदद के लिए भारत की ओर रुख करने पर मजबूर हो जाएंगे।
क्या है प्रदर्शनकारियों का लक्ष्य? प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक मुजफ्फरबाद और पूरे क्षेत्र के संबंध में उनके राजनीतिक उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते। पाकिस्तान सरकार का दमन और आवश्यक वस्तुओं की कमी ने स्थानीय लोगों में अलगाव की भावना को और अधिक तीव्र कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
*RAWALAKOT ROARS:* PoJK Is Not Part of Pakistan Thousands defy Islamabad. Sit-in at LoC since 9 June. Aman Khan: If Pakistan blocks food, PoK s borders could open. Islamabad will beg PoK to stay. @CMShehbaz oppression has consequences.
— 🇮🇳Bhartiyavibhooti🇮🇳 (@Bhartiyavibhoti) June 30, 2026
@UN @POTUS @narendramodi… pic.twitter.com/GhI0XWjwDk
मिशन 2027: जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को बनाया रालोद का सार्थी , क्या बदलेगी वेस्ट यूपी की सियासी तस्वीर?
खुद ठेले पर जाकर खरीद लो , बेटे के बर्ताव पर बुरी तरह फंसी दीया मिर्जा
क्या पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर ने साफ कर दी तस्वीर
मौत के मुंह से निकले 6 मछुआरे: उफनते समंदर में भारतीय कोस्ट गार्ड बना देवदूत
मानसून की दमदार वापसी: 1500 किमी लंबी रेन बैंड से भीगेगा देश, इन राज्यों में अलर्ट जारी
चलती ट्रेन में अश्लील हरकत: युवती ने कैमरे में कैद किया आरोपी का चेहरा, मचा बवाल
मानसून फिर एक्टिव: दिल्ली और यूपी समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 40 महंगे फोन लेकर फरार
हुज़ूर साहिब एक्ट 2026 पर लगी रोक: जानिए क्या है पूरा विवाद और सरकार का नया कदम
बच्चे ने किया बड़ा कारनामा: मोबाइल से ऑर्डर कर दी 65 इंच की टीवी, डिलीवरी बॉय के सामने मां ने की धुनाई