भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की है। आईपीएल और जूनियर क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले इस खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अब भी सस्पेंस बना हुआ है।
श्रेयस अय्यर के संकेतों से मायूसी सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो बयान दिया है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल बड़े बदलाव के मूड में नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने किसी एक खिलाड़ी को प्राथमिकता देने के बजाय टीम की निरंतरता पर जोर दिया।
मौजूदा टीम पर ही भरोसा अय्यर ने स्पष्ट किया कि जिन खिलाड़ियों ने टीम को वर्ल्ड कप और बड़े टूर्नामेंट जिताए हैं, उनका आत्मविश्वास बनाए रखना टीम मैनेजमेंट की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, सिर्फ एक खिलाड़ी (वैभव) का प्रदर्शन ही अहम नहीं है, दूसरे साथियों का योगदान भी जरूरी है। खिलाड़ियों को सुरक्षा का अहसास कराना टीम की पहली जिम्मेदारी है।
अनुभव को मिल रही तरजीह कप्तान ने यह भी माना कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी ताकत है। इसी अनुभव के कारण टीम प्रबंधन फिलहाल उन अनुभवी खिलाड़ियों पर ही भरोसा जता रहा है जो लंबे समय से इस फॉर्मेट की रीढ़ बने हुए हैं। टीम के संतुलन को बरकरार रखने के लिए वे बदलाव के पक्ष में फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
इंतजार अभी और लंबा होगा? वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में तो जगह मिली है, लेकिन कप्तान के रुख से यह साफ है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में आने के लिए अभी और धैर्य दिखाना होगा। आयरलैंड दौरे की तरह इंग्लैंड में भी फिलहाल उन्हें बेंच पर ही वक्त बिताना पड़ सकता है।
अब देखना यह है कि क्या श्रृंखला के अगले मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट युवा प्रतिभा को परखने का जोखिम उठाता है या मौजूदा कॉम्बिनेशन के साथ ही आगे बढ़ता है।
It s not that only one individual (Vaibhav) has performed, others have performed too and it s important to back them for providing security to players.
— AdityaRRaj (@RR_for_LIFE) June 30, 2026
Both Captain and Coaches are justifying Vaibhav s exclusion nowpic.twitter.com/iER9u0Cp0s
नारियल चोर की फजीहत : चलती वैन से फल चुराने की कोशिश पड़ी भारी, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी
क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे इतिहास? इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पर कोच ने तोड़ी चुप्पी
सुलतानगंज के नाले में छिपा रहस्यमय जीव , दहशत में सहमे लोग; वन विभाग करेगा रेस्क्यू
सलमान खान भगवान नहीं हैं: काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी
बोतल के इस देसी जुगाड़ ने बदली रसोई की तस्वीर, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर से पहले सावधान! कहीं आपकी एक छोटी सी चूक न बन जाए मौत का कारण
ETPL 2026: राहुल द्रविड़ के गार्डियंस बनेंगे अश्विन, टीम में मिली दोहरी जिम्मेदारी
वेलकम टू द जंगल की सफलता पर झूम उठे अक्षय कुमार, इन दो दिग्गजों को दिया कामयाबी का श्रेय
पिता को सैल्यूट, भाई का सम्मान: आर्मी चीफ के शपथ ग्रहण में दिखा देशभक्ति का अनोखा संगम
वेनेजुएला से लौटा नाविक का शव: शरीर से गायब मिले हृदय और मस्तिष्क, परिवार ने जताई बड़ी साजिश की आशंका