भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विदेश नीतियों पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। वाशिंगटन में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ट्रम्प की नीतियों ने भारत और अमेरिका के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को पिछले 30 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है रो खन्ना ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में चीन यात्रा के दौरान वहां मौजूद भारत के राजदूत ने उनसे स्पष्ट कहा था कि ट्रम्प की विनाशकारी नीतियों की वजह से दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा लगभग खत्म हो गया है। खन्ना का कहना है कि अगर किसी को इस दावे पर संदेह है, तो वे सीधे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इसकी पुष्टि कर सकते हैं।
ईरान नीति भारत के लिए घातक सांसद रो खन्ना ने ट्रम्प की ईरान नीति को बेहद विनाशकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जारी तनाव ने न केवल वैश्विक शांति को प्रभावित किया है, बल्कि इसका सीधा असर भारत के पेट्रोल और गैस की कीमतों पर पड़ा है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है।
नैतिकता खो चुका है अमेरिका खन्ना ने केवल भारत-अमेरिका संबंधों तक सीमित न रहकर ट्रम्प प्रशासन के वैश्विक व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब अपना नैतिक आधार खो चुका है। उन्होंने ट्रम्प की क्यूबा को धमकाने और ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की महत्वाकांक्षाओं की आलोचना करते हुए इसे जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली नीति बताया।
प्रतिभाशाली लोगों को दूर कर रहे प्रभावहीन राष्ट्रपति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मुद्दे पर ट्रम्प को घेरते हुए खन्ना ने कहा कि राष्ट्रपति यह भूल रहे हैं कि अमेरिका की ताकत वहां काम करने वाले प्रतिभाशाली लोग हैं। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि टॉप AI रिसर्चर्स में से 38 प्रतिशत चीनी मूल के हैं, लेकिन ट्रम्प की नीतियां कुशल लोगों को आकर्षित करने के बजाय उन्हें दूर धकेल रही हैं। उन्होंने ट्रम्प को एक प्रभावहीन नेता बताते हुए दावा किया कि आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।
#WATCH | Washington DC, USA: At the IX USISPF Leadership Summit 2026, Congressman Ro Khanna says, The US-India relationship has been at the lowest point in the last 30 years. Trump s policies of getting into a war in Iran has been utterly destructive. It has been utterly… pic.twitter.com/867p47S08G
— ANI (@ANI) June 30, 2026
इंग्लैंड फतह करने के लिए BCCI का सीक्रेट प्लान : दो स्टार खिलाड़ी संभालेंगे मोर्चा
ऑस्ट्रेलिया को अलविदा, अब इस देश की जर्सी में दिखेगा IPL का यह धाकड़ ऑलराउंडर!
हूल दिवस पर विशेष प्रस्तुति: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की सराहना, कहा- गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना जरूरी
ऊँची पहाड़ी से गिरकर पुजारी की दर्दनाक मौत; दिव्य शक्ति का दावा सच या महज एक हादसा?
मुसलमान होता तो एनकाउंटर कर देते : राम मंदिर चंदा चोरी पर ओवैसी के तीखे बोल ने गरम की सियासत
बिहार के विश्वविद्यालयों में PhD का नया युग: रेगुलेशन 2026 पर लगी मुहर
जर्मनी की 33°C गर्मी, भारत की 45°C से भी ज्यादा घातक: आखिर क्यों बेहाल हैं लोग?
इराकी सांसद के घर मिला नोटों का खजाना: तहखाने में छिपे थे 146 करोड़ रुपये और सोने के ढेर
142 साल का सूखा खत्म: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान
मानसून की दमदार वापसी: 1500 किमी लंबी रेन बैंड से भीगेगा देश, इन राज्यों में अलर्ट जारी