इंटरनेशनल डेस्क: इन दिनों यूरोप भीषण हीटवेव (Heatwave) की चपेट में है। जर्मनी से एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला का कहना है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की 45-50 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी देखी है, लेकिन जर्मनी की 33 डिग्री सेल्सियस गर्मी उन्हें कहीं ज्यादा असहनीय लग रही है।
वीडियो में महिला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि जिम से घर लौटते समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण उनका हाल बेहाल हो गया। उन्होंने बताया कि 33 डिग्री तापमान के कारण प्रशासन ने हीट वार्निंग जारी कर दी है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। आम दिनों में व्यस्त रहने वाला उनका जिम भी इस गर्मी के कारण लगभग खाली पड़ा था।
विशेषज्ञों के अनुसार, केवल थर्मामीटर की रीडिंग देखकर गर्मी की तुलना नहीं की जा सकती। इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं:
इस समय यूरोप में ओमेगा ब्लॉक (Omega Block) नाम का एक हाई-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। यह गर्म हवाओं को कई दिनों तक एक ही क्षेत्र में रोक देता है, जिससे हीटवेव की स्थिति लगातार बनी रहती है।
यूरोप में पड़ रही यह गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। रिपोर्टों के अनुसार, 21 जून के बाद से वहां 1,300 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। अकेले फ्रांस में लगभग 1,000 लोगों की जान जाने की खबर है। जर्मनी में भीषण गर्मी के कारण सड़कों और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
विशेषज्ञों का साफ कहना है कि नमी, हवा की रफ्तार, इमारतों की बनावट और लोगों की तैयारी—ये सभी कारक मिलकर तय करते हैं कि गर्मी का असर कितना घातक होगा। यही कारण है कि जर्मनी की 33 डिग्री गर्मी भी लोगों के लिए उत्तर प्रदेश के 45 डिग्री से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।
An Indian girl speaks about the heatwave in Germany. pic.twitter.com/KxhSwbbG67
— कलयुगी भीष्म (@ChadBhishm) June 28, 2026
नेपाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सुपौल में कोसी के जलस्तर बढ़ने से प्रशासन हाई अलर्ट पर
अगर मैं मुस्लिम होता तो जेल में होता : अभिजीत दिपके के बयान ने छेड़ी नई सियासी बहस
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 40 महंगे फोन लेकर फरार
अयोध्या में सियासी पारा गरम: राम मंदिर दर्शन से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट
शामली धर्मांतरण केस: मोहम्मद अली से फिर आयुष मलिक बने युवक की घर वापसी, वीडियो वायरल
हाथ काट देंगे : सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी
मटन-दही का मौत का भोज : नासिक में बुजुर्ग महिला की गई जान, पति वेंटिलेटर पर
रील बनाने की सनक में दरिंदगी: तेज रफ्तार ऑटो पर स्टंट करते युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, वीडियो देख भड़केंगे आप
मोदी मेरे जैसे हैं, सोते नहीं हैं : जब ट्रंप ने आधी रात को फोन करने की जिद की
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े रुख से बौखलाया पाकिस्तान, मंत्री ने दी हाथ काटने की धमकी