राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चंदा चोरी विवाद ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर सीधा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। नजीबाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट में कोई मुसलमान होता और चंदा चोरी की घटना होती, तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया गया होता।
पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल ओवैसी ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की पुलिस हिरासत पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को अब तक पुलिस कस्टडी में नहीं लिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, शायद मेरे बयान के बाद उन्हें अब पुलिस हिरासत में लिया जाए। देखिए आज उत्तर प्रदेश में हो क्या रहा है।
चंपत राय से लेकर RSS पर निशाना एआईएमआईएम प्रमुख ने राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और उसकी संरचना पर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने भाजपा और आरएसएस को सीधे चुनौती देते हुए पूछा कि क्या चंपत राय उनके पसंदीदा हैं? साथ ही, उन्होंने भाजपा पर पाकिस्तान के साथ ट्रैक-टू डिप्लोमेसी का आरोप लगाते हुए दोहरा मापदंड अपनाने की बात कही।
महंत देवेशाचार्य ने की सख्त आलोचना ओवैसी के इस बयान के बाद धार्मिक नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। महंत देवेशाचार्य ने ओवैसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पागल हो गए हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी देश-विरोधी विचारधारा वाले व्यक्ति को मंदिर ट्रस्ट में जगह देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी बंद होनी चाहिए, वरना अयोध्या के लोग खुद इसका जवाब देंगे।
जेडीयू ने बताया हताशा का परिणाम जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने भी ओवैसी पर हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी को एक कट्टरपंथी संगठन का प्रमुख करार दिया। नीरज कुमार का कहना है कि ओवैसी को राष्ट्रीय राजनीति में अब गंभीरता से नहीं लिया जाता है। उन्होंने तर्क दिया कि अपनी राजनीतिक उपेक्षा और आरजेडी से मिल रही अनदेखी के कारण ओवैसी ऐसे बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच ओवैसी का यह बयान सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को और तेज करने वाला माना जा रहा है। पक्ष और विपक्ष की इस खींचतान ने आने वाले दिनों में राज्य के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
*Bijnor, Uttar Pradesh: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, ...Those who have been arrested have reportedly not even been taken into police custody. Perhaps after my statement today, they may now be taken into police custody. Look at what is happening in Uttar Pradesh today.… pic.twitter.com/HvJlKTfSLc
— IANS (@ians_india) June 29, 2026
ऑस्ट्रेलिया को अलविदा, अब इस देश की जर्सी में दिखेगा IPL का यह धाकड़ ऑलराउंडर!
WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर: न्यूजीलैंड की लंबी छलांग, भारत की स्थिति स्थिर
भैंसे के सींग में फंसा था मासूम कटड़ा , शख्स की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रक्षक ही भक्षक बन गए , दोषियों के लिए सुनील लहरी ने मांगी सऊदी अरब जैसी सजा
क्वाड की अगली बैठक का स्थान तय, चीन की बढ़ेगी चिंता? फिलीपींस में जुटेंगे ये 4 देश
हाथ काट देंगे : सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव ने गलत किया, मुझे साजिश का अंदाजा नहीं था - पुलिस के सामने चंपत राय
दीपों की दिव्य आभा से अलौकिक हुआ उत्तरवाहिनी गंगा तट, उमड़ा आस्था का सैलाब
142 साल का सूखा खत्म: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान
पीलीभीत को 569 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, विस्थापितों को सौंपी नागरिकता