ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड को 160 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने न केवल सीरीज 2-1 से अपने नाम की, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में भी बड़ी हलचल मचा दी है। इस जीत के बाद कीवी टीम की रैंकिंग में सीधा असर देखने को मिला है।
सीरीज से पहले न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में चौथे पायदान पर थी। लेकिन शानदार जीत के बाद अब टीम 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 जीते हैं और केवल एक में उन्हें हार मिली है।
इंग्लैंड के लिए यह सीरीज निराशाजनक रही। पहला मैच जीतने के बावजूद वे लय बरकरार नहीं रख पाए और शुरुआती बढ़त गंवाकर सीरीज हार गए। हालांकि, इस हार के बावजूद टीम की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे अभी भी 24.36 PCT के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर बने हुए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने अब तक 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 48.15 PCT हासिल किया है। भारत को अपनी स्थिति सुधारने के लिए आगामी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने की सख्त जरूरत होगी।
न्यूजीलैंड की यह जीत ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि टॉम लाथम ऐसे पहले विदेशी कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड और भारत दोनों की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया है।
Test victories for New Zealand and West Indies sees changes on the updated #WTC27 standings 👀
— ICC (@ICC) June 30, 2026
Full standings 👉 https://t.co/TJt9cbipMe pic.twitter.com/DqOo8tkTRn
मुंबई: बांद्रा तट पर फंसी 26 फीट की हंपबैक व्हेल, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान
गार्डन सिटी से गार्बेज सिटी बनी बेंगलुरु, किरण मजूमदार-श ने अर्बन प्लानिंग पर उठाए सवाल
स्कूल का हथौड़ा फरमान : छात्रों के सामने तोड़े 100 से ज्यादा मोबाइल, मचा बवाल
जब जापान के जादूगर ने ब्राजील को कर दिया सन्न: कौन हैं काइशू सानो?
देश को तोड़ना चाहते हैं ये वायरस और कॉकरोच : नितिन नबीन का CJP पर बड़ा हमला
इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की अग्निपरीक्षा : क्या शॉर्ट बॉल के जाल को तोड़ पाएंगे कप्तान?
142 साल का सूखा खत्म: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की बौखलाहट: हाथ काट देंगे की धमकी के साथ भारत को दी चेतावनी
150 की बेडशीट, 450 का बिल: दिल्ली सरकार पर खरीद में करोड़ों के महा-घोटाले का आरोप
अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान: विक्रम-1 रॉकेट लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार