भागलपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में सोमवार को एक भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सफलता के मुकाम पर टिके रहना चुनौती समारोह की मुख्य अतिथि और भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता की ऊंचाइयों तक जरूर पहुंचें, लेकिन एक अच्छा नागरिक होने का कर्तव्य भी निभाएं। उन्होंने कहा कि अभी जीवन का एक नया पड़ाव शुरू हो रहा है, जहां कई चुनौतियां आएंगी। अपनी आंतरिक शक्ति और ईमानदारी के बल पर छात्र आगे बढ़ते रहें।
अभिभावकों को खास नसीहत मेयर ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर डॉक्टर या इंजीनियर बनने का बेवजह दबाव न डालें। बच्चों को उनकी रुचि के क्षेत्र में करियर बनाने की आजादी दें और केवल एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं। साथ ही, उन्होंने छात्रों को जीवन में ‘टाइम मैनेजमेंट’ (समय प्रबंधन) के महत्व को समझने की सलाह दी।
प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं: एसएसपी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती, यह जागरूकता और सजगता से निखरती है। उन्होंने अभिभावकों को सचेत किया कि बच्चों को सिर्फ ‘नंबर लाने वाली मशीन’ न बनाएं, अन्यथा वे अपने संस्कारों से दूर हो जाएंगे।
कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी एसएसपी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा सफलता का सिर्फ एक पड़ाव है। आगे करियर के कई विविध क्षेत्र जैसे खेलकूद, राजनीति, सिविल सेवा और समाज सेवा खुले हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी अनिवार्य है।
इस गरिमामयी समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी की उद्घोषिका अणिमा कुमारी ने किया। मेडल और सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिले हुए थे और पूरे टाउन हॉल परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
मोदी मेरी तरह हैं, वह सोते नहीं हैं : जब ट्रंप ने सुबह 6 बजे पीएम को फोन लगाने की जिद की
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के वकील का भाई के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, कानूनी जंग हुई तेज
केतन अग्रवाल मर्डर केस: भाई के खुलासे से उलझी सिया की गुत्थी, क्या सच में चेतन और सिया के बीच था प्यार ?
लव जिहाद या साजिश? होमस्टे में फिजियोथेरेपिस्ट की रहस्यमयी मौत और बेसुध मिला बॉयफ्रेंड
इंग्लिश की किताब में निंबूड़ा का तड़का: 5वीं कक्षा के सिलेबस पर भड़के अभिभावक
जुलाई की शुरुआत: बिहार में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
भूखे मरे तो भारत की ओर खोल देंगे सीमाएं , PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा महा-विद्रोह
भारत बनाम इंग्लैंड: क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे बड़ा धमाका? श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
क्या संजू सैमसन का कटेगा पत्ता? वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा
mAadhaar ऐप हुआ बंद: अब नया Aadhaar App करेगा काम, घर बैठे अपडेट करें मोबाइल नंबर और पता